Bollywood News 3 April: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी पर बोले रणधीर कपूर, यामी गौतम का इंस्टाग्राम हैक

Bollywood News 3 April 2022: मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से मिल गई छुट्टी। हैक हुआ यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Bollywood News
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी पर बोले रणधीर कपूर।
  • यामी गौतम का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक।
  • मलाइका अरोड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी।

Bollywood News 3 April 2022: मलाइका अरोड़ा को कार एक्सीडेंट में मामूली चोटें आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब मलाइका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर उनके अंकल रणधीर कपूर ने रिएक्ट किया है । फिल्म आरआरआर ने 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पार कर लिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों को खारिज किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रणधीर कपूर ने कहा, 'मैं अभी मुंबई में नहीं हूं और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। अगर हमारे घर पर इतनी बड़ी शादी हो रही होगी तो किसी ने मुझे जरूर फोन करके बताया होता।' वहीं, सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने भी कहा कि वह आलिया भट्ट से हाल ही में मिली हैं। उन्होंने अपनी शादी का कोई भी जिक्र नहीं किया है।

Ranbir Kapoor reveals Alia Bhatt and he would have been married if the pandemic had not hit their lives | Hindi Movie News - Times of India

यामी गौतम का इंस्टा अकाउंट हैक
यामी गौतम  का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (Yami Gautam instagram account hack) हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, हाय, मैं ये आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कल से अपना इंस्टा अकाउंट नहीं चला पा रही हूं, शायद ये हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। तब तक यदि मेरे अकाउंट से कोई असमान्य चीजें पोस्ट होती है तो आप सावधान रहें। शुक्रिया।'

Also Read: पुलिस हिरासत में एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और RRR सिंगर राहुल सिप्लीगंज, पब रेड मे मिले थे ड्रग्स    

मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी
मलाइका अरोड़ा का शनिवार को मुंबई वापस लौटते वक्त खपोली के पास एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट से उन्हें हल्की चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। मलाइका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मलाइका को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा घर वापस लेकर आए। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा को नवी मुंबई से मुंबई वापस एंबुलेंस में लाया गया। सूत्रों के मुताबिक ये एक्सीडेंट बेहद गंभीर था, लेकिन मलाइका को ज्यादा चोट नहीं आई। 

Malaika Arora hospitalised after getting injured in car accident, sister Amrita confirms she's getting better -Exclusive! | Hindi Movie News - Times of India

हिरासत में ली गईं टॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका 
टॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और सिंगर राहुल सिप्लीगंज को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हैदराबाद की बंजरा हिल्स पुलिस टास्क फोर्स ने शनिवार रात एक पब में छापा मारा था। इसमें उन्होंने 150 लोगों को हिरासत में लिया था। पब से कई प्रतिबंधित ड्रग्स मिले हैं। राहुल को पुलिस ने रविवार सुबह आठ बजे छोड़ दिया। वहीं, निहारिका सुबह 12 बजे पुलिस स्टेशन से बाहर जाते हुई नजर आईं। निहारिका और राहुल के खून के सैंपल ले लिए हैं। दोनों ने ड्रग्स लिए या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Niharika Konidela's OOTD are cute | Times of India

आर आर ने की इतनी कमाई
एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर की कमाई में दूसरे शनिवार भी कोई कमी नहीं आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक नौवें दिन आरआरआर (RRR Box Office collection day 9) बेहतरीन ट्रेंड कर रही है। 

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 13.50 करोड़ रुपए, शनिवा को 18 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 164.09 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म स्मैश हिट साबित हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर