Top Bollywood News: फिल्म निर्माता विजय गलानी का हुआ निधन, धर्मेंद्र ने शेयर की कुक की बेटी की तस्वीर, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

Bollywood trending Newsmakers 30 December 2021| मिस यूनिवर्स पेजेंट जज करने के लिए उर्वशी को मिली मोटी रकम तो नेहा धूपिया ने शेयर कीं कटरीना-विक्की की शादी की अनसीन तस्वीरें। जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood trending Newsmakers 30 December 2021 nora fatehi  to Vijay Galani death And dharmendra New post
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • फिल्म निर्माता विजय गलानी का हुआ निधन
  • नेहा धूपिया ने शेयर कीं कटरीना-विक्की की शादी की अनसीन तस्वीरें
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

बॉलीवुड जगत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई थी। जैसे ही यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ठीक होने की खबर आई उसके कुछ दिनों बाद ही अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। अब नोरा फतेही भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। नोरा फतेही के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि 28 दिसंबर को नोरा फतेही को कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। फिलहाल नोरा फतेही क्वॉरंटीन में हैं और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैंस को सेफ रहने के लिए सलाह दी है। साथ ही अर्जुन कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह और उनकी भाभी अंतरा मोतीवाला भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

मिस यूनिवर्स पेजेंट जज करने के लिए उर्वशी को मिली मोटी रकम 
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में मिस यूनिवर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र की जज बनकर भारत का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करने के लिए उर्वशी रौतेला को भारी रकम दी गई है। बताया जा रहा है कि उर्वशी को 1.2 मिलियन डॉलर की बड़ी राशि की पेशकश की गई थी यानि कि तकरीबन 8 करोड़ रुपये उनको मिले। 

धर्मेंद्र ने शेयर की कुक की बेटी की तस्वीर
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने जीवन से जुड़ी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने कुक की बेटी की तस्वीर शेयर की है जो उनके फार्महाउस पर काम करती है। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर कुक की बेटी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अदिति, मेरी प्यारी गुड़िया, मेरे फार्महाउस पर मेरे कुक की बेटी।' इस तस्वीर को देख धर्मेंद्र के फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन
फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से लंदन गए हुए थे। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। बता दें, वो सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर और विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पावर' के मेकर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehadhupia)

नेहा धूपिया ने शेयर की अनसीन तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।  इन फोटोज में नेहा अकेली नजर आ रही हैं उनके साथ दुल्हा- दुल्हन यानी विक्की- कटरीना में से कोई नजर नहीं है। इन तस्वीरों में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन फोटोज में वह काले रंग की ड्रेस में अपने हाथों में लगी मेंहदी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। बता दें, इसी महीने हुई शाही शादी में नेहा और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोगों में शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर