Bollywood News: 'ट्वड्डा कुत्ता टॉमी' में डांस कर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया विश, जानिए बड़ी खबरें

Top 5 Bollywood News 06 july 2021: रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने खास वीडियो शेयर किया है। करीना कपूर के कजिन भाई जहान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood News 6 July 2021
Bollywood News 6 July 2021 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में रणवीर सिंह को विश किया है।
  • करीना कपूर के कजिन भाई जयान कपूर डेब्यू करने जा रहे हैं।
  • भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

मुंबई. रणवीर सिंह  छह जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर रणवीर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, शशि कपूर के पोते जहान कपूर डेब्यू करने जा रहे हैं। जानिए बॉलीवुड जगत की आज की बड़ी खबरें। 

दीपिका पादुकोण ने रणवीर के बर्थडे के मौके पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यशराज मुखाटे के पॉपुलर गाना त्वाडा कुत्ता टॉमी पर डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा,  'क्योंकि तुम्हारा बर्थडे है, मैं इस बात को मान लेती हूं कि ट्वड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता, कुत्ता। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट इंसान।

डेब्यू करेंगे करीना कपूर के कजिन भाई 
कपूर परिवार से एक और सदस्य की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। शशि कपूर के पोते जहान खान जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू  करने जा रहे हैं। क्रुणाल और शीना कपूर के बेटे जहान अनुभव सिन्हा की फिल्म से डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, हंसल मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 

Just who is Zahan Kapoor? - Rediff.com movies

इस दिन होगा 52वां फिल्म फेस्टिवल 
52वां इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2021) की तारीखों का ऐलान हो गया है। 52वें IIFI का 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।  गौरतलब है कि सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए एंट्रीज आमंत्रित की थी। सभी एंट्रीज 31 अगस्त 2021 तक जमा करवाई जा सकती है। आपको बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल एशिया और भारत के सबसे पुराने और बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है। 

13 अगस्त को रिलीज होगी भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 
अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर लीड रोल में होंगे। फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी साल 1971 भारत-पाक युद्ध पर भारतीय वायुसेना की जांबाजी पर आधारित है। 

आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की नई फिल्म की घोषणा
रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर करण जौहर ने फैंस को तोहफा दिया है। करण जौहर पांच साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे  हैं। रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर उन्‍होंने नई फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अनाउंस कर दी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर