Top Bollywood News: जवान फिल्म की शूटिंग से कियारा आडवाणी की शादी तक, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 22 Aug 2022: टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्कू ढीला साल 2023 तक टल गई है। शाहिद कपूर ने दिया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर हिंट। जानिए सोमवार 22 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Bollywood News 22 Aug 2022
Bollywood News 22 Aug 2022 
मुख्य बातें
  • 2023 तक टली टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्क्रू ढीला।
  • इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • शिल्पा शेट्टी ने व्हील चेयर पर बैठकर किया योगा।

Bollywood News Today in Hindi, 22 August 2022: दीपिका पादुकोण पठान के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आ सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने चेन्नई में फिल्म की शूटिंग कर दी है। वहीं, टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्क्रू ढीला की रिलीज डेट टाल दी गई है। वहीं, रिया कपूर ने सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक दिखाई। वहीं, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल के अंत तक कर सकते हैं शादी। जानिए बॉलीवुड की सोमवार 22 अगस्त की बड़ी खबरें। 

टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्क्रू ढीला की रिलीज डेट साल 2023 तक टल गई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रू ढीला के मेकर्स टाइगर को कई महीनों के लिए साइन करना चाहते हैं लेकिन, वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट बड़े मियां, छोटे मियां का रीमेक है। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म साल 2023 के पहले चार महीने में शुरू होगी। इस कारण स्क्रू ढीला निर्धारित समय में रिलीज नहीं हो रही है। 

साल के अंत में शादी करेंगी कियारा आडवाणी?
कॉफी विद करण सीजन सात के अपकमिंग एपिसोड में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी पर बड़ा हिंट दिया है। शाहिद कपूर ने कहा, 'इस साल के अंत तक बड़ी घोषणा के लिए तैयार रहें।'  इसके अलावा शाहिद कपूर ने कहा कि वह कियारा आडवाणी की शादी में डोला रे डोला गाने में करण जौहर के साथ डांस करेंगे। वहीं, कियारा आडवाणी ने कहा कि वह शादी में विश्वास करती हैं।     
 

Also Read: अभी भी नाजुक है कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत, भाई के घर चल रही पूजा

शिल्पा शेट्टी ने व्हील चेयर पर किया योगा
शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज द पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। शिल्पा का पैर फ्रेक्चर हो गया था। अब शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह व्हील चेयर पर बैठकर योगा कर रही हैं। वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, '10 दिन तक आराम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि स्ट्रेचिंग करने का कोई बहाना नहीं होगा। कुछ दिन तक निष्क्रियता आपमें जंग लगा देती हैं। ऐसे में मैंने पर्वतासन और भारद्वाजासन किया। जो फर्श पर नहीं बैठ सकता और घुटने और पीठ के दर्द से पीड़ित है वह कुर्सी पर बैठकर इन्हें कर सकता है।'

ए.जी नाडियाडवाला का निधन
फिल्म हेरा फेरी के प्रोड्यूसर अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला (ए.जी नाडियाडवाला) का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह करीब तीन बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 92 साल के ए.जी नाडियाडवाल कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ए.जी नाडियाडवाला ने अपने फिल्मी करियर में 'आ गले लग जा', 'लहू के दो रंग', 'शंकर शंभू', 'झूठा सच', 'सोने पर सुहागा', 'वतन के रखवाले' जैसी कई यादगार फिल्में बनाईं। वह नाडियाडवाला फिल्म बैनर के संस्थापक भी थे।

दीपिका पादुकोण ने की जवान फिल्म की शूटिंग 
शाहरुख खान साल 2023 में तीन फिल्मों पठान, जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। इसके अलावा दीपिका फिल्म जवान में भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। 

दीपिका ने चेन्नई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की वाइफ का रोल निभा सकती हैं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा नयनतारा और साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति अहम रोल में हैं। फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर