जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें तो शर्लिन के निशाने पर शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत सहित जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News 30th Aug 2021: शर्लिन चोपड़ा ने फिर किया शिल्पा शेट्टी को टारगेट तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ीं जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें। जानें सिनेमा जगत की आज बड़ी खबरें...

Bollywood Newsmaker 30 August 2021| Bollywood Newsmaker Shilpa Shetty jacqueline fernandez money laundering| Bollywood शिल्पा शेट्टी-कंगना रनौत सहित जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें
बॉलीवुड न्यूज। 
मुख्य बातें
  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ीं जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें
  • ऋतिक रोशन की मां का डांस वीडियो वायरल
  • जानें सिनेमा जगत की आज बड़ी खबरें

भगवान कृष्ण के जन्म को हर साल जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इसे कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस वर्ष यह पर्व पूरे देश में आज यानी 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को फैंस को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामानाएं दी। इनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, काजल अग्रवाल, अभिषेक बच्चन, मनीष मल्होत्रा आदि शामिल हैं। बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा कई टीवी सितारों ने भी अपने फैंस को जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाईयां दी। साथ ही उनके जीवन में खुशहाली और शांति की कामना की। जानें आज की बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें...

आराध्या बच्चन के संस्कारों की हो रही तारीफ
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। आराध्या बच्चन के कई वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में आराध्या जय-जय सिया राम का नारा लगा रही हैं। वीडियो में आराध्या बच्चन राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही हैं। आराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने हुई हैं। बच्चन परिवार के फैंस पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो दीवाली के मौके पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो में आराध्या बच्चन अपने स्कूल के फंक्शन में गाते और नाचते हुए नजर आ रही हैं। 

ऋतिक रोशन की मां का डांस वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का डांस दुनियाभर में फेमस है। ऋतिक के कई कमाल के डांस मूव्स हैं जो फैन्स के बीच खासे पॉपुलर हैं। हाल ही में उनकी मां पिंकी रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पिंकी अपने मूव्स से छा गई हैं। पिंकी रोशन वीडियो में कमाल के वर्कआउट मूव्स कर रही हैं और बेटे ऋतिक को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस वीडियो को पिंकी रोशन ने अपने पति राकेश रोशन को डेडीकेट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pinkieroshan)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ीं जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय इस समय पूछताछ कर रहा है। खबरों के मुताबिक, ईडी द्वारा अभिनेत्री से दिल्ली में 5 घंटे से अधिक समय से पूछताछ चल रही है। इससे पहले, अभिनेत्री यामी गौतम को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया था। समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट करके जानकारी दी है। ANI के मुताबिक, 'मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से दिल्ली में पिछले पांच घंटे से पूछताछ कर रहा है.' हालांकि जैकलीन किस बारे में ईडी के सवालों का सामना कर रही हैं इस बारे में अभी तक कुछ विस्तृत जानकारी नहीं है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को यह संदेह होने के बाद बुलाया गया था कि उन्होंने अपने निजी बैंक खाते का उपयोग करके लगभग 1.5 करोड़ रुपये का कुछ विदेशी मौद्रिक लेनदेन किया है और इसे अधिकारियों से छुपाया है।

प्रियंका-निक की रोमांटिक फोटो वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शुरू से ही लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। बी-टाउन में उनकी जोड़ी की धूम है। अक्सर उनकी कोजी फोटोज सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इन दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक जोनस के साथ कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें ​प्रियंका रेड कलर की बिकिनी में बीच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनकी हॉटनेस को देख पति निक क्लीन बोल्ड हो गए हैं। प्रियंका ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, स्नैक्स यानी नाश्ता। प्रियंका के इस मजाकिया कमेंट के फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह निक जोनस की पसंदीदा स्नैक हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra)

शर्लिन चोपड़ा ने फिर किया शिल्पा को टारगेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने हालिया वीडियो में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर निशाना साधा है। शिल्पा के व्यवसायी-पति राज कुंद्रा के 'गलत कामों' पर कई दावे करने वाली शर्लिन ने पहले आरोप लगाया था कि उन्हें 'पोर्न वीडियो' की शूटिंग के लिए गुमराह किया गया था। पोर्न स्कैंडल मामले के बीच, 19 जुलाई को पति राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा का नाम काफी विवादों में घसीटा गया। शिल्पा का नाम एक बार फिर शर्लिन ने अपने नए ट्विटर वीडियो में लिया, जिसमें उन्होंने सुपर डांसर 3 जज से उन महिला पीड़ितों के साथ सहानुभूति रखने को कहा, जिन्होंने राज के खिलाफ अपना बयान दिया था। दो दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो में, शर्लिन ने याद किया कि कैसे शिल्पा ने एक बार सुपर डांसर 3 पर स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मी बाई के बारे में बात की थी। शर्लिन ने शिल्पा से अपनी गलतियों को स्वीकार करने का भी आग्रह किया।

थलाइवी का नया गाना रिलीज 
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'थलाइवी' जल्दी ही रिलीज के लिए तैयार है। अब थलाइवी का नया गाना रिलीज हो गया है। थलाइवी के इस गाने का नाम  'तेरी आंखों में' है। इस गाने को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'तेरी आंखों में' में जयललिता और एमजीआर की केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाने को अरमान मलिक और प्राजक्ता शुक्रे ने अपनी आवाज दी है, जबकि इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं और कंपोजिशन प्रकाश कुमार का है। 


करण जौहर की मां हीरो जौहर की हुईं 2 बड़ी सर्जरी
फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी मां हीरू जौहर के बेहद करीब हैं। करण जौहर अक्सर अपने इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र करते रहते हैं। यहां तक कि टॉक शो कॉफी विद करण हो या फिर उनकी बॉलीवुड फिल्में, निर्देशक हर जगह मां को स्पेशल थैंक्स देते हैं। अब हाल ही में करण जौहर ने मां हीरू जौहर से जुड़ी एक बड़ी खबर शेयर की है जो कि उनकी हेल्थ के बारे में है। करण ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां के साहस की तारीफ की है। करण ने बताया कि उनकी मां काफी डेयरिंग है और हाल ही में उनको दो बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा है। करण जौहर ने मां के लिए एक लंबी पोस्ट शेयर की है और साथ बताया है कि घुटने के रिप्लेसमेंट और स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी के बाद वो अस्पताल से घर लौटने की तैयारी कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर