Bollywood News: सोनू सूद की बहन ने की राजनीति में एंट्री तो 2 बॉलीवुड सितारों की हुई सगाई, जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood Trending news Newsmakers 14 November 2021: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने की सगाई तो इधर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के फंक्शन हुए शुरू। जानें बॉलीवुड की आज की दिनभर की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmakers, Bollywood Newsmakers 14 November 2021|
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • सोनू सूद की बहन ने ली राजनीति में एंट्री
  • धोखाधड़ी मामले पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी के फैन्स के लिए दुखद खबर सामने आई। नीलम कोठारी के पिता शिशिर कोठारी का निधन हो गया। अभिनेत्री ने रविवार को अपने पिता के देहांत की खबर शेयर की। अभिनेत्री और डिजाइनर नीलम ने अपने दिवंगत पिता के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है। नीलम कोठारी ने लिखा, 'मेरे प्यारे, प्यारे पिताजी। आप मेरे मार्गदर्शक लाइट, मेरी ताकत, मेरे समर्थक और मेरे मित्र थे। आपको बहुत ज्यादा याद किया जाएगा। हम आपसे प्यार करते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।' नीलम कोठारी के पोस्ट शेयर करते ही उनके दोस्तों और बॉलीवुड को-स्टार्स की ओर से शोक संदेश आने लगे हैं। 

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने की सगाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन और सोशल मीडिया सेंसेशन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे संग सगाई कर ली है। हाल ही में मालदीव्स में आइवर ने रिंग के साथ अलाना को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने सगाई की। दोनों पिछले करीब दो साल से एक दूसरे को जानते हैं और लिव- इन रिलेशनशिप में हैं। अलाना की सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए, जिनमें बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सलमान खान की बहन अलवीरा खान, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी शामिल हैं। अपनी इंगेजमेंट में अलाना ने ग्रे कलर का हेवी वर्क वाला लहंग और ऑफ शोल्डर ग्रे ब्लाउज पहना था। इस लुक में अलाना काफी खूबसूरत लग रही थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alannapanday)

1.51 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हाल ही में एक बिजनेसमैन ने कपल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करवाया है और 1.51 करोड़ रुपये की मांग की है। यह मामला शिल्पा द्वारा शुरू किए गए एक फिटनेस बिजनेस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। धोखाधड़ी मामले के तूल पकड़ते ही शिल्पा शेट्टी ने इसपर एक स्टेटमेंट जारी किया है और इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। शिल्पा शेट्टी ने अपने और पति राज कुंद्रा के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सफाई में एक लंबा पोस्ट किया है। आरोपों के बाद, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर स्पष्ट किया है कि वह और राज कुंद्रा इस मामले में शामिल नहीं थे। इस तरह से उनके नाम, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से उन्हें दुख हुआ है।

सोनू सूद की बहन ने ली राजनीति में एंट्री
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद नेक कामों के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अब सोनू सूद की बहन भी सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा का कारण राजनीति में एंट्री है। जी हां, सोनू सूद ने रविवार को बताया कि उनकी बहन मालविका सूद राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सोनू सूद की इस घोषणा के बाद अटकलें शुरू हो गई हैं कि उनकी बहन 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमा सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@etimes)

राजकुमार राव ने की पत्रलेखा से सगाई
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है। 14 नवंबर को दोनों चंडीगढ़ में सात फेरे लेंगे। शादी से पहले दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट एंड सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आए। दोनों की सगाई का जो वीडियो सामने आया है उसमें राजकुमार, पत्रलेखा को रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज करते हैं जिसके लिए पत्रलेखा हां कहती हैं। तो वहीं पत्रलेखा खुद भी राजकुमार को शादी के लिए प्रपोज करती हैं जिसके जवाब में राजकुमार 'हां' कहते हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान भी इस फंक्शन का हिस्सा बने। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर