3 दिन बाद घर में मिला Rashid Irani का शव, Badshah ला रहे बचपन का प्यार गाना, जानें Bollywood की बड़ी खबरें

Bollywood News 2 August 2021: शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा मामले पर जारी किया स्टेटमेंट तो 2 बार गीता बसरा ने झेला मिसकैरेज का दर्द। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood Newsmakers 2 August 2021| Bollywood Shilpa Shetty Statement| film critic rashid irani Death| Bollywood trending News Today जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें| राशिद ईरानी का निधन।
बॉलीवुड न्यूज। 
मुख्य बातें
  • 2 बार गीता बसरा ने झेला मिसकैरेज का दर्द
  • शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा मामले पर तोड़ी चुप्पी
  • जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

जाने माने फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी का निधन हो गया है। 74 साल के राशिद ईरानी का शव सोमवार को उनके घर में पाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि राशिद की मौत 30 जुलाई को हुई थी लेकिन परिवार में कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के चलते उनके निधन के बारे में किसी को पता नहीं चला। 2 से 3 दिनों तक राशिद को किसी ने नहीं देखा तो पुलिस और लोगों ने उनकी तलाश शुरू की और तब उनका शव घर से बरामद किया गया।

राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। करण जौहर ने राशिद ईरानी के निधन पर दुख जताया है। जौहर ने लिखा- 'आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे हमारी सारी मुलाकात और प्यारी बातचीत याद हैं। सिनेमा के लिए आप बहुत कीमती थे।' 

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा मामले पर तोड़ी चुप्पी
पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी को भी क्लीन चिट नहीं मिली है। अब आखिरकार शिल्पा शेट्टी ने पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिल्पा ने कहा कि वह इस मामले में कोई भी कमेंट नहीं करेंगी। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है। अपने नोट में शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'हां पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई अफवाहें और आरोप लगाए गए हैं। मीडिया द्वारा मुझ पर और मेरे चाहने वालों पर कीचड़ उछाला गया है। न सिर्फ मुझ पर बल्कि मेरे परिवारवालों पर कमेंट और ट्रोलिंग की गई है। मेरा स्टैंड साफ है मैं कोई कमेंट नहीं करुंगी, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सबसे जरूरी, मैं अपनी फैमिली की तरफ से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे और मेरे परिवार के प्राइवेसी के अधिकार का सम्मान करें। हम लोग मीडिया ट्रायल के हकदार नहीं हैं। कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव  जयते!' 

2 बार गीता बसरा ने झेला मिसकैरेज का दर्द
गीता बसरा हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने पिछले महीने बेटे जोवन को जन्म दिया है। अब गीता बसरा ने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों में उन्हें दो मिसकैरेज हुए। गीता बसरा का पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ और दूसरा 2020 में हुआ। दोनों ही मामलों में गीता अपनी पहले ट्रायमेस्टर में थी। दोनों बार हरभजन उनके साथ थे। 2019 में जब गीता ने उन्हें सूचित करने के लिए फोन किया तो वो पंजाब से आए थे। 2020 में, पति-पत्नी लॉकडाउन के कारण एक साथ थे। 'चाहे यह कितने कम वक्त का मिसकैरेज हो, अगर यह आपकी पहली तिमाही में हो तो भी मां को बहुत बड़ी क्षति होती है ये नुकसान इतना होता है कि कोई भी महसूस नहीं कर सकता है।'

बचपन का प्यार जल्द आ रहा है
'बचपन का प्यार' गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने को वायरल करने वाले सहदेव दिरदो इस समय स्टार बन चुके हैं। अब बादशाह ने सहदेव दिरदो के साथ की एक तस्वीर पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि 'बचपन का प्यार जल्द आ रहा है।' जाहिर है बादशाह और सहदेव एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब आम से लेकर खास तक हर कोई इस गाने को गा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सहित तमाम हस्तियां सहदेव दिरदो की फैन बन चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@badboyshah)

शाहरुख खान ने दी हॉकी टीम इंडिया को बधाई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने नए ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला टीम के हॉकी कोच शोर्ड मारिजने को ट्विटर पर दिल खोलकर बधाई दी है। रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान ने मारिजने से अरबों भारतीय प्रशंसकों के लिए स्वर्ण पदक जीतने का अनुरोध किया है। अभिनेता ने लिखा, 'हां हां, कोई बात नहीं। बस अपने रास्ते में कुछ गोल्ड लाओ... एक अरब परिवार के सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है। पूर्व कोच कबीर खान।' 

फिल्म प्रोड्यूसर गिरफ्तार
बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर अजय यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय यादव पर कई बिजनेसमैन को कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने के आरोप है। जानकारी के मुताबिक अजय यादव ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन को 65 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने के बहाने कथित तौर पर 32 लाख रुपये की ठगी की। अजय यादव अब तक रणबंका, सस्पेंस, ओवरटाइम, लव फिर कभी, भड़ास और साक्षी प्रोड्यूस कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@singer_shaan)

शान और सोनू की जबरदस्‍त बॉडी
बॉलीवुड सिंगर शान और सोनू निगम अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड सिंगर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। शान और सोनू की जबरदस्‍त बॉडी सबका ध्‍यान खींच रही है। ये तस्‍वीर जिम में पसीना बहाने के बाद की है। दोनों बॉलीवुड सिंगर्स अपने नए लुक को शो ऑफ करते नजर आ रहे हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पुरानी फोटो वायरल
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ लंदन में हैं। दोनों अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और इन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिला है।  अब इसी बीच, अथिया की क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी और राहुल के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। तस्वीर 2019 की उनकी थाईलैंड वेकेशन की है जब अथिया और राहुल के रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगी थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर