Top Bollywood News Today: वायरल हुईं करीना कपूर खान की पजामा पार्टी की तस्वीरें तो कोरोना के चपेट में आईं मृणाल ठाकुर 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 01, 2022 | 22:43 IST

Top Bollywood News Today, 01 January 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, अनुपम खेर, प्रभास और पूजा हेगड़े समेत आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में बने रहे। 

Top bollywood news of the day 1 january 2022, kareena kapoor khan new year party pics viral, mrunal thakur tested corona positive, is radhe shyam film postponed, anupam kher interview and anushka sharma comeback in bollywood
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुईं करीना कपूर खान की न्यू ईयर की पार्टी की तस्वीरें।
  • कोरोनावायरस से संक्रमित हुईं बॉलीवुड अदाकारा मृणाल ठाकुर।
  • प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को लेकर मचा बवाल। 

Bollywood Newsmakers Of The Day, 01 January 2022: आज वर्ष 2022 का आगाज हो गया है। इस सिलसिले में बॉलीवुड जगत से आज के दिन कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। नए वर्ष के पहले दिन बॉलीवुड जगत के जाने-माने कई सेलेब्स सुर्खियों में रहे। करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, प्रभास, पूजा हेगड़े और अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज लाइमलाइट में रहे। 

आज अनुपम खेर ने बटोरी सुर्खियां 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आज टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने अपनी भतीजी की शादी, फिटनेस मंत्र और राजनीति से आधारित कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंंने कहा की खुश रहना उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज है। इसके साथ अनुपम खेर ने खुद को मोदी भक्त कहे जाने से लेकर नसरुद्दीन शाह तक कई मुद्दों पर बात की। 

बड़े पर्दे पर अनुष्का शर्मा कर रही हैं वापसी 

बड़े पर्दे पर फैंस बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अनुष्का शर्मा जल्द ही बॉलीवुड जगत में वापसी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा तीन प्रोजेक्ट साइन करेंगी जिनमें से दो थीएट्रिकल प्रोजेक्ट्स होंगे। सूत्रों के अनुसार अदाकारा ओरिजिनल ओटीटी फिल्म में भी नजर आएंगी। यह ओटीटी फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए शूट की गई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 

फिल्म जर्सी की अदाकारा मृणाल ठाकुर हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया वेबसाइट पर बयान जारी करते हुए यह साझा किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और इसलिए खुद को आइसोलेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि उन्हें कोरोनावायरस के कुछ सिम्टम्स नजर आ रहे हैं और वह फिलहाल डॉक्टर के इंस्ट्रक्शन फॉलो कर रही हैं।

क्या पोस्टपोन हो गई राधे श्याम की रिलीज डेट?  

पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह उड़ रही थी कि फिल्म राधे श्याम को पोस्टपोन कर दिया गया है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म को 14 जनवरी 2022 के दिन ही रिलीज किया जाएगा। एक पीआर स्टेटमेंट जारी करने के साथ मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक जोड़ी नजर आ रही है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक रोहित जायसवाल ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है कि यह पोस्टपोन हो गई है। रोहित जायसवाल के लेटेस्ट अपडेट के बाद इस बात की पुष्टि फिल्म मेकर्स ने नहीं की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोशल मीडिया पर छाईं करीना कपूर खान की पजामा पार्टी की तस्वीरें

वर्ष 2022 का आगाज हो गया है, नए साल के शुरुआत के साथ बॉलीवुड जगत में भी हर जगह खुशियां छाई हुई हैं। नए साल का जश्न मनाते हुए करीना कपूर खान और उनके परिजनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान और उनके घर वालों ने पजामा पार्टी रखी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर