इस बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे ने 10वें जन्मदिन पर लगाया पेड़, अभिनेता बोले- 'इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते'

Ajay Devgn Son Yug Birthday: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के बेटे युग देवगन रविवार, 13 सितंबर को अपना 10वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Ajay Devgn's Son Yug
अजय देवगन का बेटा युग  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अजय देवगन के बेटे युग देवगन रविवार को मना रहे बर्थडे
  • 10वें जन्मदिन पर पेड़ लगाकर मनाया जश्न
  • खास संदेश के साथ बॉलीवुड अभिनेता ने शेयर किया पोस्ट

मुंबई: 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के अभिनेता अजय देवगन अपने बेटे युग का 10वां जन्मदिन मना रहे हैं और एक प्रेरक संदेश के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता ने बेटे जन्मदिन की शुभकामना देते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में, उनके बेटे ने लाल टी-शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें बगीचे में एक पौधे लगाते देखा जा सकता है।

अजय ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'एक हरे-भरे कल की ओर काम। इससे ज्यादा नहीं मांग सकते। हैप्पी बर्थडे युग। और भी बहुत कुछ आने को है।' यहां देखें अजय देवगन का सोशल मीडिया पोस्ट:

Ajay Devgan son Yug Birthday

काजोल ने शेयर किया दिलचस्प स्लो मोशन वीडियो:
इससे पहले काजोल ने युग का एक मजेदार स्लो-मोशन वीडियो शेयर किया, जहां पूल में कूदने को रिवर्स मोड में देखा जा सकता है। वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखते हुए काजोल ने बताया कि वह अपने बेटे को कितना ज्यादा याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं कुछ भी नहीं जानता, मैं सबकुछ जानता हूं- युग देवगन। मेरे छोटे बुद्धा को 10वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हे इतना मिस कर रही हूं कि बता भी नहीं सकती।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

कथित तौर पर काजोल इस समय सिंगापुर में हैं। महामारी के कारण अभिनेत्री कुछ महीनों तक अपनी बेटी के साथ वहां रहेंगी। दूसरी ओर, अजय घर पर अपना खाली समय बेटे युग के साथ बिता रहे हैं।

अक्षय की सूर्यवंशी में नजर आएंगे अजय:
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक विशेष भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ बतौर अभिनेत्री मुख्य भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर