Throwback: नीतू सिंह से गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया करते थे ऋषि कपूर, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jul 08, 2020 | 09:31 IST

Neetu kapoor- Rishi kapoor love story: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर आज 62 साल की हो गई हैं। आपको बता दें क‍ि नीतू ने ऋषि कपूर से शादी की थी और दोनों की प्रेम कहानी बेहद द‍िलचस्‍प है।

Rishi Kapoor with Neetu Kapoor
Rishi Kapoor with Neetu Kapoor 
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍मी है नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी
  • ऋषि कपूर को ब्रेकअप के बाद नीतू कपूर से हुआ प्‍यार
  • पहले गर्लफ्रेंड के ल‍िए नीतू से ही ल‍िखवाते थे लेटर

Neetu kapoor- Rishi kapoor love story: नीतू और ऋषि कपूर ने 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्मों में पर्दे पर गजब की कैमिस्ट्री दिखाई। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में शुमार किए जाते हैं। लंबे समय से एक-दूसरे का साथ निभाते हुए इन्होंने हर मुश्किल का मिलकर सामना किया। जब ऋषि कपूर की तबियत काफी लंबे समय से खराब चल रही थी तो नीतू सिंह ने उनका काफी खयाल रखा। आज भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी इंस्पिरेशन रहेगी। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी...

फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई मुलाकात

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। इस फिल्म में काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए। नीतू इस समय महज 14 साल की थीं। ऋषि कपूर ने एक टीवी रिएलिटी शो में अपनी लव स्टोरी की चर्चा करते हुए कहा था, '1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान मैं नीतू से मिला था और एक ही नजर में मुझे नीतू से प्यार हो गया।

कैसे प्यार में बदल गई दोस्ती

नीतू से मुलाकात से पहले ही ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड थी। ऋषि की गर्लफ्रेंड जब उनसे रूठ जाती थी, तो अपनी दोस्त नीतू से ऋषि गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाते थे। ऋषि ने कई बार नीतू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया। इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। दोनों ज्यादातर समय साथ ही बिताने लगे।

पिता राज कपूर के कहने पर की शादी

दोनों की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी-कभी' से शुरू हुई थी। ये साथ में दोनों की पहली फिल्म थी और यहीं से इनका अफेयर शुरू हो गया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। एक दिन ऋषि के पिता राज कपूर ने कह दिया कि अगर दोनों अपने रिश्तें को लेकर सीरियस हैं तो शादी कर लें। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के प्यार से नीतू की मम्मी खुश नहीं थीं। वो नीतू से अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहती थी। लेकिन, बाद में वह भी राजी हो गईं। आखिरकार, 11 जनवरी 1980 को ऋषि और नीतू की धूमधाम से शादी हो गई। कहा जाता है कि शादी के बाद नीतू सिंह अपनी मां को छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं। पर ऋषि कपूर ने उनकी इस मुश्किल का हल भी कर दिया और नीतू सिंह की मां राजी को अपना साथ रहने को कहा।

शादीशुदा ज़िंदगी में जुड़ा है विवाद

1990 के आखिर में ये ऋषि कपूर तब विवादों में आए जब किसी ने यह कह दिया कि वह शराब का आदी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भई खबरें छपीं कि नीतू सिंह ने ऋषि कपूर पर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। ये भी अफवाहें भी फैलीं कि नीतू सिंह ने घर छोड़ दिया है। इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए नीतू सिंह ने कहा था कि ऋषि कपूर से शादी करना उनका अपना फैसला है और वह एक सपोर्टिव पति हैं। एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बात करते हुए कहा था, 'हर पति-पत्नि के रिश्ते में ऐसी मुश्किलें आती हैं। हमारे रिश्ते में भी मुश्किलें आईं। लेकिन आपसी समझ से सब ठीक हो जाता है। हालांकि, अब सब कुछ ठीक हो गया है।

कैंसर से जूझ रहे थे ऋषि कपूर

29, सितंबर 2018 को ऋषि कपूर के एक ट्वीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने ट्वीट लिखा कि वह अपने इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। वहीं, 1 जनवरी 2019 को नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक फैमिली फोटो भी शेयर की। Times Now के दिए  एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने उन दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि उनके दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा इस खबर से टूट चुके थे।  वह ये समझ नहीं पा रहे थे कि इस स्थिती से कैसे निकला जाए। ऋषि कपूर ने खबरों से दूरी बना ली थी। हालां महीनों के कि, इस बुरे दौर में भी नीतू सिंह ने अपना पति ऋषि कपूर का हाथ नहीं छोड़ा। वहीं, 8 महीनों के बाद ऋषि कपूर सितंबर 2019 में मुंबई आ गए।

कैंसर से हार गए ऋषि कपूर

फरवरी 2020 में ऋषि कपूर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, ऋषि कपूर ने बताया था कि वह इन्फैक्शन के चलते दिल्ली में इलाज करवा रहे थे। खराब सेहत की शिकायत के बाद ऋषि कपूर को 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में Sir HN Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी जानकारी खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने दी थी। इसके अगले दिन 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर