जब 25 साल पहले स्‍टेज पर अनिल कपूर ने गाया था 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', वायरल हो रहा वीडियो

Anil Kapoor throwback Video: बॉलीवुड एक्‍टर अन‍िल कपूर को फैंस एक अभिनेता के रूप में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो द‍िखा रहे हैं जिसके बाद आप उन्‍हें एक बेहतरीन सिंगर भी मानने लगेंगे।

Anil Kapoor
Anil Kapoor 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अन‍िल कपूर का वीडियो
  • 25 साल पुराने वीडियो में गाना गाते द‍िखे अन‍िल कपूर
  • 40वें फ‍िल्‍मफेयर अवार्ड समारोह का है यह वीडियो

Anil Kapoor throwback Video: बॉलीवुड एक्‍टर अन‍िल कपूर को फैंस एक अभिनेता के रूप में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो द‍िखा रहे हैं जिसके बाद आप उन्‍हें एक बेहतरीन सिंगर भी मानने लगेंगे। 63 साल के अनिल कपूर का यह वीडियो आज से 25 साल पहले का है जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

बता दें कि इंस्‍टाग्राम पर अनिल कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सन 1995 में हुए 40वें फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड समारोह के दौरान का है। वीडियो में 38 साल के युवा अनिल कपूर स्‍टेज पर फ‍िल्‍म 1942 अ लव स्‍टोरी का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' दर्शकों को सुना रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने के बाद उन्‍होंने संजय दत्‍त की फ‍िल्‍म साजन का भी एक गाना स्‍टेज पर सुनाया। 

बता दें कि साल 1994 में आई फ‍िल्‍म  1942 अ लव स्‍टोरी में अनिल कपूर और मनीषा कोईराला लीड रोल में थे। इस फ‍िल्‍म में जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी और प्राण ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

अनिल कपूर की इस परफॉर्मेंस ने फ‍िल्‍मफेयर समारोह में मौजूद मेहमानों का दिल जीता। उनके सिंगिंग के इस हुनर को देख मौजूद सितारों ने खूब तालियां बचाकर उनका उत्‍सावर्धन किया। इस वीडियो को हजारों बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। 

बता दें कि बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' नाम की फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, सोनम कपूर और जूही चावला के साथ नजर आए थे। आखिरी बार वह फ‍िल्‍म मलंग में नजर आए थे और अब कार्तिक आर्यन की फ‍िल्‍म भूलभुलैया 2 में उनके प‍िता के रोल में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर