Top Bollywood News: रणवीर सिंह के फोटोशूट के साथ हुई छेड़छाड़? राजनीति में आएंगे केआरके, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi 15 Sept 2022: रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने पूछताछ में बताया कि उनकी तस्वीरों के साथ की गई है छेड़छाड़। राजनीति में कदम रख सकते हैं केआरके। जानिए बॉलीवुड की 15 सितंबर 2022 की बड़ी खबरें।

Bollywood News 15 Sept 2022
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने कहा कि फोटोशूट की तस्वीरों के साथ हुई छेड़छाड़।
  • नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की है पूछताछ।
  • फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 160 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया।

Top Bollywood News 15 Sept 2022: न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके फोटोशूट के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं, ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पांचवें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। कॉफी विद करण के सातवें सीजन में अनिल कपूर और वरुण धवन ने काउच पर अपने कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से कनेक्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से पूछताछ की। जानिए बॉलीवुड की गुरुवार 15 सितंबर की बड़ी खबरें।
 
न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह से पूछताछ की थी। इस पूछताछ में रणवीर सिंह ने दावा किया कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ किया गया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने 29 अगस्त 2022 को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। इस बयान में उन्होंने बताया था कि फोटोशूट की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। फोटोज को मॉर्फ्ड किय गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनकी तस्वीरों में बदलाव किए गए हैं या नहीं।

मलाइक अरोड़ा ने दिया अंशुला को गिफ्ट
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को गिफ्ट दिया है। मलाइका अरोड़ा ने अंशुला कपूर को ब्लैक कलर का आउटफिट गिफ्ट किया है। इस आउटफिट में मिक्की माउस प्रिंट किया हुआ है। अंशुला कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा को गिफ्ट के लिए थैंक्स कहा है। मलाइका अरोड़ा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'जंपर और ये डांस काफी अच्छा लग रहा है।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है।     
 

Also Read: Brahmastra Box Office Collection Day 6

इतनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई
ब्रह्मास्त्र फिल्म ने बुधवार को 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अभी तक 164.40 करोड़ रुपए तक हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को 37.50 करोड़ रुपए, शनिवार को 42.50 करोड़ रुपए, रविवार को 45 करोड़ रुपए, सोमवार को 16.40 करोड़ रुपए, मंगलवार 12.50 करोड़ रुपए और बुधवार को 10.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म पहले हफ्ते तक 173 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।  

नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ
नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने सात से आठ घंटे तक पूछताछ की है। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिज ने चंद्रशेखर से महंगी कार और दूसरे तोहफे भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही से 50 से अधिक सवाल पूछे गए हैं। इसमें किससे बात की है। वह सुकेश से कहां मिली है? जैसे सवाल पूछे गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि नोरा फतेही को सुकेश ने बीएमडब्लू कार भी गिफ्ट की थी।


राजनीति में एंट्री करेंगे केआरके 
विवादित एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने दावा किया है कि वह राजनीति में एंट्री करेंगे और कोई पार्टी ज्वाइन करेंगे।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'मैं जल्द से जल्द राजनीतिक पार्टी में शामिल होने  के बारे में सोच रही हूं। क्योंकि सुरक्षित रहने के लिए नेता होना जरूरी है, अभिनेता नहीं।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर