Boman Irani Birthday: सड़कों पर फोटो बेचते थे बोमन ईरानी, एक्टर बनने से पहले ताज होटल में किया वेटर का काम

Boman Irani Birthday: मुन्नाभाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स जैसी फिल्म के एक्टर बोमन ईरानी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  जानिए दिलचस्प बातें...

Boman Irani
Boman Irani 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी आज अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • बोमन ईरानी ने 40 साल की उम्र के बाद अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • बोमन ईरानी ने फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष किया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी आज (2 दिसंबर) को अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस के डॉक्टर अस्थाना, थ्री इडियट्स में वायरस जैसे यादगार किरदार निभा चुके बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

बोमन ईरानी ने फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष किया था। उन्होंने ताज होटल में वेटर की नौकरी तक की थी। यहां उन्होंने दो साल तक वेटर के अलावा रूम सर्विस स्टाफ का भी काम किया था। 

वेटर की जॉब के ने अपनी मम्मी के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम किया। बोमन ने साल 1987 में रोड पर फोटो तक बेची थी। इसके लिए उन्हें 25 रुपए मिला करते थे। किसी के सिकि

Boman Irani

नाटक से मिली पहचान
बोमन ईरानी ने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। फिल्मों में काम करने से पहले बोमन ईरानी ने थिएटर में काम किया था। उनका सबसे सफल नाटक आई एम नॉट बॉजीराव रहा था। इसका कई बार प्रदर्शन किया गया। 

42 साल की उम्र में बोमन ईरानी ने करियर की शुरुआत फिल्‍म 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' से की थी।  हालांकि, उन्हें फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में डॉक्टर अस्थाना के किरदार से मिली थी। 

Boman Irani

जेनोबिया से की शादी 
बोमन ईरानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में जेनोबिया से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे-दानेश और कयोज ईरानी हैं। पिछले साल बोमन ईरानी दोबारा दादा बने थे। उनके बेटे दानिश की पत्नी रिया ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

Boman Irani

राज्यसभा टीवी के शो में बोमन ने बताया था कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे. इस चक्कर में उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट किए। इसके अलावा वह  Dyslexia से पीड़ित थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर