बोनी कपूर को आई पत्नी श्रीदेवी की याद, शेयर कीं 23 साल पुरानी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का साल फरवरी, 2018 में निधन हो गया था। अब उनके पति बोनी कपूर ने याद करते हुए एक्ट्रेस संग 23 साल पुरानी फोटोज शेयर कीं।

Boney Kapoor with Late Wife Sridevi
Boney Kapoor with Late Wife Sridevi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बोनी कपूर को आई दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की याद।
  • बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की 23 साल पुरानी फोटोज।
  • मालूम हो कि बोनी कपूर और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी की थी।

बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी लेकिन साल 2018 में एक्ट्रेस का निधन हो गया। बोनी अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर 23 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। 

शेयर कीं 23 साल पुरानी फोटोज

बोनी कपूर ने साल 1998 की फोटोज शेयर की जो अलास्का की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में दोनों हसंते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में वो कैमरा की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। बोनी ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं फैंस ने इसपर कमेंट कर दिवंगत एक्ट्रेस को याद करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने कमेंट कर लिखा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं तो कुछ ने श्रीदेवी को याद कर कमेंट किया वो उन्हें रोज याद आती हैं। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब बोनी ने श्रीदेवी को याद किया हो। हाल ही में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस संग फोटो शेयर कर लिखा था, 'माई हार्ट' और इसके साथ दिल वाले ईमोजी बनाए थे। 

शेयर की थी साथ में पहली तस्वीर

कुछ दिन पहले ही बोनी ने श्रीदेवी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जो बेहद खास थी। इस फोटो में श्रीदेवी लहंगा पहना हुए गले में हार, बड़े ईयररिंग्स और मांग टीका लगाए हुए दिख रही थीं तो वहीं बोन कपूर सिंपल पैंट शर्ट में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि यह साथ में दोनों की पहली तस्वीर थी। इस बात की जानकारी खुद बोनी कपूर ने फोटो शेयर करते हुए दी थी। इस तस्वीर को शेयर कर बोनी कपूर ने लिखा, 'मेरी पत्नी के साथ पहली तस्वीर। नटराज स्टूडियो, सितंबर 1984'

शादी

मालूम हो कि बोनी कपूर ने 02 जून 1996 को श्रीदेवी से शादी की थी। यह बोनी की दूसरी जबकि श्रीदेवी की पहली शादी थी। पहली पत्नी मोना शौरी से बोनी के दो बच्चे हैं बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। बोनी और श्रीदेवी के दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हुईं। जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था।

एक्टिंग डेब्यू

बता दें कि बोनी कपूर जाने माने प्रोड्यूसर हैं लेकिन अब वो लव रंजन की अगली फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाडिया नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर