Brahmastra: मौनी रॉय के खूंखार लुक को देख फैंस को आई नागिन की याद, शाहरुख खान की चुराएगी शक्तियां

Mouni Roy Look Brahmastra: फिल्म ब्रह्मास्त्र के टीजर में मौनी रॉय का किरदार की झलक भी दिखाई गई है। फिल्म में मौनी रॉय का लुक काफी खौफनाक है। जानिए कैसा होगा एक्ट्रेस का किरदार...

Mouni Roy
Mouni Roy 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर रिलीज हो गया है।
  • टीजर में मौनी रॉय का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
  • फिल्म से मौनी रॉय का लुक बेहद खौफनाक है।

Mouni Roy Look in Bhramastra: आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इन सभी एक्टर्स में से मौनी रॉय का लुक सबसे खौफनाक है। इससे हिंट मिलता है कि फिल्म ने मौनी निगेटिव रोल में नजर आ सकती है। 

टीजर में मौनी रॉय का खतरनाक लुक सामने आया है। मौनी की लाल आंखों में ज्वाला नजर आ रही है। मौनी रॉय का अंदाज बेहद ज्यादा क्रूर है। यही नहीं, टीजर में मौनी रॉय और रणबीर कपूर के बीच जबरदस्त लड़ाई भी नजर आ रही है। फिल्म में उनके लुक को देखकर फैंस को नागिन के उनके किरदार की यादें ताजा हो गई है। मौनी रॉय के अलावा नागार्जुन की आंखो में भी नीली शक्ति दिख रही है। टीजर के साथ मेकर्स ने बताया कि ट्रेलर 15 जून 2022 को रिलीज होने वाला है।      

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy)

Also Read: Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र का टीजर शानदार, जानें कब आएगा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मूवी का ट्रेलर

शाहरुख खान की शक्तियां चुराएगी मौनी रॉय?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म के शुरुआती 30 मिनट में शाहरुख खान का एक्सटेंडेड कैमियो रोल होगा। शाहरुख एक साइंटिस्ट होंगे जो ताकतवर एनर्जी सोर्स बना रहे हैं, इस दौरान उन्हें ताकत हथियार ब्रह्मास्त्र हाथ लग जाता है। वहीं, मौनी रॉय फिल्म की मेन विलेन होंगी, जो शाहरुख खान से उनका एनर्जी सोर्स चुका लेगी। इसके बाद ब्रह्मास्त्र की खोज शुरू होगी, ये धरती पर तीन अलग-अलग इलाकों में छिपाई हुई है। फिल्म के टीजर में शानदार वीएफएक्स और दमदार एक्शन भी देखने को मिल रहा है। 

ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे थे। इस दौरान आरआरआर और बाहुबली 2 के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली भी मौजूद थे। यहां सभी का स्वागत फूलों का माला पहनाकर स्टारकास्ट का स्वागत किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर