ब्रह्मास्त्र से शक्तिमान तक, फिल्म लवर्स के लिए तोहफा हो सकती हैं ये ट्राइलॉजी

Bollywood trilogies released soon : ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद बॉलीवुड में रिलीज होगी ये ट्राइलॉजी फिल्में। इस लिस्ट में शक्तिमान, नागिन, छत्रपति शिवाजी और महाभारत जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं।

bollywood triology
bollywood triology  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महामारी के बाद बॉलीवुड में बिग बजट फिल्मों का क्रेज बढ़ा है
  • ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद ये ट्राइलॉजी फिल्में होंगी रिलीज
  • इस लिस्ट में शक्तिमान, नागिन और छत्रपति शिवाजी जैसी फिल्में शामिल हैं

Bollywood trilogies released soon : बॉलीवुड हमेशा अपने अनोखे कंटेंट से ऑडियंस को पर्दे पर जोड़ने में कामयाब रहा है। महामारी के बाद फिल्म को बनाने का पैटर्न बदल गया है। अब रेगुलर लव स्टोरी और एक्शन को छोड़कर फिल्म निर्माता बड़े बजट की फिल्मों की तरफ बढ़ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली, पुष्पा, केजीएफ जैसी फिल्मों ने अच्छा प्रर्दशन किया। ऐसे में फिल्म निर्माता एक्शन, ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। बॉलीवुड में कई ट्राइलॉजी फिल्मों पर काम हो रहा है, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शक्तिमान

छोटे पर्दे पर शक्तिमान शो ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अब शक्तिमान पर बिग बजट फिल्म बनने वाली है। फिलहाल अभी कास्ट का फैसला नहीं हुआ है। सोनी पिक्चर्स ने इस ट्राइलॉजी का ऐलाना किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह सुपरहीरो शक्तिमान के रोल में नजर आ सकते हैं। टीवी पर मुकेश खन्ना ने सुपरहीरो का किरदार निभाया था।

ब्रह्मास्त्र

रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म का निर्माण अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म के दूसरा पार्ट की अनाउंमेंट हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका लीड रोल में हो सकते हैं। इस फिल्म को तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद आलिया भट्ट को मिली एसएस राजामौली की फिल्म, इस साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन करेंगी शेयर

नागिन

नागिन पर ट्राइलॉजी फिल्म बनेगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म को निखिल द्विवेंदी प्रोड्यूस करेंगे।

छत्रपति शिवाजी

फिल्म निर्माता नागराज मंजुले 'सैराट' के लिए जाने जाते हैं। एक्टर रितेश देशमुख ने पहले ही छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली ट्राइलॉजी का ऐलान किया है। अभिनेता फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म का निर्माण रितेश देशमुख के प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा किया जाएगा।

महाभारत

आरआरआर और बाहुबली निर्माता एस एस राजामौली बड़े पर्दे पर महाभारत की कहानी को दिखाएंगे। इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर