क्‍या अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म Khiladiyon Ka Khiladi में न‍जर आए थे अंडरटेकर?, जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई

WWE के सुपरस्‍टार अंडर टेकर ने संन्‍यास की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 30 साल तक अपना दबदबा बनाए रखने वाले अंडरटेकर का नाम अक्षय की फ‍िल्‍म में इस्‍तेमाल किया गया था।

Akshay Kumar and Undertaker
Akshay Kumar  
मुख्य बातें
  • WWE के सुपरस्‍टार अंडर टेकर ने की संन्‍यास की घोषणा
  • 1996 की फ‍िल्‍म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में आए थे नजर
  • अक्षय कुमार और अंडरटेकर के बीच फ‍िल्‍माया गया था फाइट सीन

Akshay Kumar and Undertaker fight video: WWE के सुपरस्‍टार अंडर टेकर ने संन्‍यास की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 30 साल तक अपना दबदबा बनाए रखने वाले अंडरटेकर का नाम अक्षय की फ‍िल्‍म में इस्‍तेमाल किया गया था। यह फ‍िल्‍म थी साल 1996 की खिलाड़ियों का खिलाड़ी जिसमें रेखा मुख्‍य अदाकारी थीं। उमेश मेहरा ने इस फ‍िल्‍म का निर्देशन किया था और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इस फ‍िल्‍म ने खूब कमाल दिखाया था। 

इस फ‍िल्‍म में एक किरदार का नाम द अंडरटेकर था। यह किरदार न‍िभाया था अमेरिकी रेसलर ब्रायन ली। ब्रायन ली ने अंडरटेकर के रोल में अक्षय कुमार से फाइट की थी। इस फाइट सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फाइट में अक्षय कुमार ब्रायन ली को पटकते नजर आ रहे हैं। इस रोमांचक फाइट वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर अभिनीत इस फ‍िल्‍म का यह दृश्‍य काफी पसंद किया गया था।

WWE में 'मौत का सौदागर' कहे जाने वाले अंडरटेकर ने साल 1990 में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग पहली बार कदम रखा था।  वहीं उन्‍होंने आखिरी मैच रेसलमानिया 36 में था जो उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ खेला था। जब उन्‍होंने डेब्‍यू किया था, तब हल्क होगन का दबदबा था। अंडरटेकर ने उन्‍हें मात देकर बादशाहत कायम की थी। दो दशक तक उनका 21-0 का रिकॉर्ड कायम रह था।

55 साल में लिया संन्‍यास

अंडरटेकर ने 55 साल की उम्र में संन्‍यास की घोषणा की है। छह फीट दस इंच लंबे और तकरीबन 140 किलो वजनी अंडरटेकर ने सालों तक रिंग में धमाल मचाया। उनका जन्‍म 24 मार्च 1965 को अमेरिका के ह्यूस्टन (टेक्सस) में हुआ था। वह चार बार WWE चैंपियन रहे जबकि छह बार उन्‍होंने WWF टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्‍जा किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर