TikTok Video: विदेशी मंगेतर के साथ TV एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके, टिकटॉक वीडियो में सैफ के गाने पर किया डांस

बॉलीवुड
Updated Oct 22, 2019 | 18:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shama Sikander TikTok video: बायपास रोड एक्ट्रेस शमा सिकंदर का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने विदेशी मंगेतर के साथ बॉलीवुड गाने पर झूम रही हैं।

Shama Sikander TikTok video
Shama Sikander TikTok video 
मुख्य बातें
  • लाल साड़ी में शमा सिकंदर ने किया डांस
  • टिकटॉक वीडियो में विदेशी मंगेतर के साथ बॉलीवुड गाना पर नाचते आईं नजर
  • शमा सिकंदर जल्द ही नील नितिन मुकेश की फिल्म बायपास रोड में दिखेंगी

एक्ट्रेस शमा सिकंदर जल्द ही फिल्म बायपास रोड में नजर आने वाली हैं। इसमें वे नील नितिन मुकेश और अदा शर्मा के साथ दिखेंगी। शमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से ही की थी, लेकिन उन्हें टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है से पहचान मिली। इसमें वे एक सीधी-सादी लड़की के रूप में दिखी थीं, लेकिन असल जिंदगी में शमा बेहद हॉट हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों उनका एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस टिकटॉक वीडियो में शमा अपने मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में शमा लाल साड़ी पहने खुले हुए बालों में बेहद हॉट लग रही हैं। खास बात ये है कि विदेशी होते हुए भी शमा के मंगेतर जेम्स हिंदी गाने पर उनका पूरा साथ दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं।

 

 

शमा और जेम्स फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के गाने 'पास वो आने लगा जरा जरा' पर डांस कर रहे हैं। इस गाने में सैफ अली खान और राजेश्वरी नजर आए थे। आपको बता दें कि शमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म प्रेम अगन से की थी। इसी फिल्म से फरदीन खान ने भी डेब्यू किया था। इसमें शमा साइड रोल में थीं। इसके बाद फिल्म मन में आमिर खान के साथ नजर आईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shamasikander) on

 

वहीं टीवी सीरियल की अगर बात करें तो शमा ये मेरी लाइफ है के बाद सीआईडी, मन में है विश्वास, बाल वीर जैसे शोज में दिखीं थीं। अब वे फिल्म बायपास रोड में दिखेंगी। ये फिल्म 1 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर