लोगों के जुबां पर रहने वाले 7 देशभक्ति हिंदी गाने, सुनकर मनाएं स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Bollywood Patriotic Songs for Independence day 2020: भारत की आजादी को 72 साल 15 अगस्त 2020 को पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सुनें बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों के 7 लोकप्रिय देशभक्ति गाने।

Bollywood patriotic songs list
देशभक्ति बॉलीवुड हिंदी गाने 
मुख्य बातें
  • 15 अगस्त 2020 को पूरे हो रहे भारत की आजादी के 72 साल
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्ति और उत्साह का माहौल
  • आजादी के आनंद के साथ सुने बॉलीवुड के देशभक्ति से भरे ये गाने

मुंबई: देशभक्ति एक ऐसी भावना है जो लोगों का दिल में वतन के लिए सम्मान की भावना को जन्म देती है। एक भावना जो फूल की तरह कोमल है लेकिन स्वाभिमान की रक्षा के लिए पत्थर की तरह कठोर भी बन जाती है। इस सोच को लगातार मजबूत करने से लोगों के दिल में देश प्रेम और बलिदान देने वाले लोगों के लिए हमेशा सम्मान पैदा होता है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे यादगार दिन धूमधाम से मनाए जाते हैं ताकि लोग देश के सम्मान और शहीदों के बलिदान को लगातार याद रखें। बॉलीवुड का भी इस भावना को मजबूत बनाने में अहम योगदान है जो समय समय पर देश के लिए जीने- मरने वाले लोगों पर फिल्में बनाता है। गाने इन फिल्मों की जान होते हैं और अलग अलग मौकों पर लोगों में देश प्रेम का संचार करते हैं।

एक नजर बॉलीवुड की लोकप्रिय देशभक्ति फिल्मों के कुछ मशहूर गानों पर।

ऐसा देश है मेरा- वीरा जारा:
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर-जारा साल 2004 में आई थी और इसका गाना 'ऐसा देश है मेरा' आज भी बहुत लोकप्रिय है।

संदेशे आते हैं- बॉर्डर:
बॉर्डर देश भक्ति और सैन्य युद्ध पर बनी सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 1997 में आई थी और इसका गाना 'संदेशे आते हैं' बहुत लोकप्रिय हुआ था।

तेरी मिट्टी- केसरी:
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के गाना 'तेरी मिट्टी' देश सेवा में लगे सेनानियों की आंखों में आंसू ला देता है। 

ऐ वतन- राज़ी:
आलिया भट्ट की 2018 में आई फिल्म राज़ी हिट हुई थी और उसका गाना 'ऐ वतन' खूब पसंद किया गया था।

मेरा रंग दे बसंती चोला- द लेजेंड ऑफ भगत सिंह:
अजय देवगन की 2002 में आई फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह का गाना 'मेरा रंग दे बसंती चोला' आज भी लोगों की जुबां पर रहता है।

ए जो देश है तेरा- स्वदेश:
साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश का गाना 'ए जो देश है तेरा' लोगों ने खूब पसंद किया था। यह खुद शाहरुख की भी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

मां तुझे सलाम- वंदे मातरम् :
एक आर रहमान का गाना वंदे मातरम अक्सर देशभक्ति कार्यक्रमों की शान होता है।

गौरतलब है कि भारत आजादी के 72 साल 15 अगस्त 2020 को पूरे कर रहा है। 1947 में 15 अगस्त को देश लंबे संघर्ष के बाद अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर