Dev Anand Real Name: क्‍या आप जानते हैं देव आनंद का असली नाम, आज तक अंजान हैं फैंस

Bollywood celebs real names Dev Anand: बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो देव आनंद को दुन‍ियाभर में उनके चाहने वाले इसी नाम से जानते हैं लेकिन उनका असली नाम कुछ और है। आइये जानते हैं।

Bollywood Actor Dev Anand
Bollywood Actor Dev Anand 

Bollywood celebs real names Dev Anand: बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो देव आनंद को दुन‍ियाभर में उनके चाहने वाले इसी नाम से जानते हैं लेकिन उनका असली नाम कुछ और है। 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके देव आनंद को दुनियाभर में इसी नाम से जाना जाता है जबकि उनका असली नाम कुछ और था। 

हिन्दी फिल्मों के सुपर स्टार रहे देव आनंद अपने समकालीन एक्टरों से हमेशा अलग थे। देव आनंद 50-60 के दशक के एक दिग्‍गज अभिनेताओं में से एक थे जिनके बोलने का अंदाज सबसे निराला था। देव साहब इंडस्‍ट्री के सबसे हैंडसम एक्‍टर्स में थे जिनके लिए न केवल आम लड़कियों का दिल धड़कता था बल्‍कि अभिनेत्र‍ियां भी उनकी दीवानी थीं। 

26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ (अब पाकिस्तान में) में पैदा हुए देव आनंद ने लाहौर से अंग्रेजी में पढ़ाई की लेकिन सिनेमा की चाहत उन्‍हें मायानगरी मुंबई ले आई। देव आनंद को पहली बार 1946 में प्रभात टाकीज की फि‍ल्म हम एक हैं में काम करने का मौका मिला। पूना में इसकी शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती अपने जमाने के सुपर स्टार गुरु दत्त से हो गई। 

कुछ समय बाद अशोक कुमार के द्वारा उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला और ये थे बॉम्बे टाकीज प्रोडक्शन की फि‍ल्म जि‍द्दी। 1948 में रिलीज हुई ये फ‍िल्‍म काफी हिट हुई और देव साहब भी हिट हो गए। उनकी फ‍िल्‍मों में उनका नाम देव आनंद ही लिखा आता था जबकि उनका असली नाम था धरमदेव पिशोरीमल आनंद। 

3 दिसंबर 2011 को देव साहब भी इस दुनिया को अलव‍िदा कह गए थे। देव आनंद को स‍िनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए  2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर