Remo d'souza Love Story: कुछ ऐसी है रेमो डिसूजा और लिजेल की प्रेम कहानी, शादी को पूरे हो चुके हैं 21 साल

डांस प्लस 4 रियलिटी शो पर मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने पत्नी संग प्रेम कहानी को लेकर खुलकर बात की थी। रेमो इस वक्‍त कोकिलाबेन अस्‍पताल में हैं।

Remo d'souza and wife Lizelle
Remo d'souza and wife Lizelle  
मुख्य बातें
  • कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं।
  • शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद रेमो डिसूजा को यहां लाया गया था।
  • हाल ही में रेमो और लिजेल ने अपनी शादी के 21 साल पूरे किए हैं।

Remo d'souza and wife Lizelle Love Story: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद उन्‍हें यहां लाया गया था। उनकी पत्नी लिजेल साथ में मौजूद हैं। रेमो और लिजेल हमेशा अपने प्रेम संबंधों और वैवाहिक रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के 21 साल पूरे किए हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ को एक अनोखे अंदाज में मनाया था। इस जोड़े ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए तीसरी बार क्रिश्‍चियन रीति रिवाज से शादी की थी। 

डांस प्लस के सेट पर बताई प्रेम कहानी 

रेमो अपनी क्वीन लिजेल से बेहद प्यार करते हैं। इतना ही नहीं वह अपने इस सफलता का श्रेय भी अपनी गर्लफ्रैंड और पत्नी लिजेल को देते हैं। जी हां डांस प्लस 4 के एक रियलिटी शो में रेमो ने अपने निजी जीवन और पत्नी लिजेल के साथ प्रेम कहानी पर खुलकर बात की। इस दौरान रेमो ने बताया कि दोनों ने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने कहा कि मैं उस समय इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा था, उस दौरान लिजेल ने मेरा हाथ नहीं छोड़ा और वह मेरे साथ संघर्ष करती रही!

बीबी को बताया था सुपरवूमेन 

रेमो ने कहा था, उसने मुझ पर विश्वास और मेरा सहयोग किया, तब से लेकर आज तक वह मेरी रीड़ की हड्डी बनी हुई है। जिसने मेरा हर पल साथ दिया और मुझसे बेइंतहां प्यार करती है। इसे बताते हुए रेमो भावुक हो उठे और कहा कि वह मेरी सुपरवुमेन है, जो घर में बच्चों की देखभाल से लेकर ऑफिस तक मेरा साथ देती है। मैं तहेदिल से उसका धन्यवाद करता हूं।'

दरअसल आपको बता दें यह उस समय की बात है जब डांस प्लस 4 के सेट पर फील क्रू ने रेमो और लिजेल की प्रेम कहानी को दर्शाते हुए डांस किया था। जिसमें उनकी पत्नी लिजेल ने वॉयस ओवर किया था। इस एक्ट को देखने के बाद रेमो काफी भावुक हो उठे थे और उन्होंने पत्नी संग अपने प्रेम संबंधों के बारे में खुलकर बात की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर