Kanika Kapoor Update: पांचवी बार कोरोना पॉजीटिव के बाद अब ऐसी है कनिका कपूर की हालत, डॉक्टर ने किया खुलासा

Kanika Kapoor Health Update: बेबी डॉल फेम सिंगर पिछले एक महीने से कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कनिका की पांचवी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजीटिव निकली थीं। अब कनिका के डॉक्टर ने बताया उनकी तबियत कैसी है।

Kanika Kapoor
Kanika Kapoor 
मुख्य बातें
  • कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पांचवी बार भी पॉजीटिव आया है।
  • कनिका के डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी तबियत कैसी है।
  • कनिका पिछले महीने लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्हें संक्रमण हुआ था।

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका कपूर के पांच टेस्ट पॉजीटिव आए हैं। अब कनिका की सेहत में सुधार आ रहा है। 

Spotboye से बातचीत में लखनऊ के PGIMS हॉस्पिटल के डॉक्टर आरके धीमान ने कनिका कपूर की हेल्थ का अपडेट दिया है। डॉक्टर धीमान ने कहा कि-'कनिका की हालत में सुधार आ रहा है। फिलहाल वह खाना खा रही हैं। कनिका काफी खुशमिजाज लड़की है।'

डॉक्टर धीमान ने इससे पहले बताया था कि- कनिका फिलहाल  ठीक है। उन्हें फिलहाल एक हफ्ते के लिए और अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। कनिका कुछ सीनियर डॉक्टर से बात करना चाह रही थीं। ऐसे में मैंने और डॉक्टर आरके सिंह ने उससे बात की है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hi A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

20 मार्च को आई थी पहली रिपोर्ट
आपको बता दें कि 20 मार्च को पहली बार कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और तब से अब तक डॉक्‍टर्स पांच बार उनकी जांच कर चुके हैं।मंगलवार को कनिका का पांचवी बार कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। 

गौरतलब है कि कोरोना से संक्रमित मरीज का हर 48 घंटे बाद सैंपल लिया जाता है। टेस्ट पॉजीटिव होने के बाद डॉक्‍टर्स की टेंशन बढ़ गई है।इससे पहले आईएएनएस के मुताबिक कनिका के परिवार के सदस्य ने बताया कि वे चिंता में हैं, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि इलाज का कनिका पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Thank you @judithleiberny Love my #Camera #bag A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

दर्ज हुई थी एफआईआर
कनिका कपूर के खिलाफ यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज हुआ है जिसमें उन्हें 6 महीने की जेल की सजा या जुर्माना या फिर दोनों ही हो सकता है।

कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। आपको बता दें कि कनिका बेबी डॉल जैसे गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर