Coronavirus lockdown: 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा सुन ये हो गई स्वरा भास्कर की हालत, कहा- मुझे घर जाना है

बॉलीवुड
Updated Mar 25, 2020 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

21 days lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के साइकिल को तोड़ने के लिए 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। जिसके बाद स्वरा भास्कर की हालत खराब हो गई।

Swara Bhasker misses home amid 21 days lockdown
Swara Bhasker misses home amid 21 days lockdown  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने की मंगलवार को घोषणा
  • स्वरा भास्कर को आई घर की याद

कोरोना वायरस का काला साया पूरी दुनिया में छाया हुआ है और भारत भी इसकी चपेट में है। भारत को कोरोना वायरस के वार से बचाने के लिए इसका साइकिल तोड़ना जरूरी है। कल यानी 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर देश को संबोधित किया। उन्होंने इसकी गंभीरता पर जोर देते हुए 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। जो रात 12 बजे से शुरू हुआ। पीएम मोदी के इस फैसला का बॉलीवुड ने सपोर्ट किया, लेकिन लॉकडाउन का सुनकर स्वरा भास्कर परेशान हो गईं।

21 दिन के लॉकडाउन के चलते अब लोगों को घर से बिल्कुल बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। ऐसे में स्वरा मुंबई में फंस गई हैं और उन्हें अपने घर की याद सताने लगी है। स्वरा का घर दिल्ली में है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि मैं घर जाना चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने रोने वाले इमोजी बनाए।

जाहिर है कि लॉकडाउन के बाद अब 21 दिनों तक कोई कहीं यात्रा नहीं कर सकता है और सबको अपने घरों में रहना है। सेलेब्स ने इस 21 दिन के लॉकडाउन के सपोर्ट में ट्वीट्स किए। तापसी पन्नू ने लिखा कि 21 दिन! हमारी जिंदगी के बदले में हमारे लिए बहुत बड़ी बात नहीं है। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने का कारण और वक्त होगा।

बता दें कि मंगलवार रात को पीएम मोदी ने कहा है कि 21 दिन के इस लॉकडाउन को कर्फ्यू की तरह ही लें और घर से बिल्कुल बाहर न निकलें। तभी कोरोना वायरस के साइकिल को तोड़ा जा सकता है और महामारी से बचा जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर