कोरोना की शिकार कनिका कपूर की पार्टी में बेटे संग शामिल हुईं थीं वसुंधरा राजे, दोनों आइसोलेशन में

Dushyant Raje Attended Kanika Kapoor Party: सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया है। लंदन से लौटकर उन्होंने लखनऊ में पार्टी की थी जिसमें राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के बेटे भी शामिल हुए थे।

Kanika Kapoor
Kanika Kapoor and Vasundhara Raje  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया है
  • कनिका ने लंदन से लौटकर लखनऊ के 5 स्टार होटल में पार्टी की थी
  • कनिका की इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत राजे भी शामिल हुए थे

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया है और उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की। कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने बताया, 'पिछले चार दिन से मुझमें फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे थे जिसके बाद मैंने टेस्ट करवाया जिसमें Covid-19 पॉजिटिव पाया गया।' टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से कनिका और उनका पूरा परिवार अब क्वारंटीन पर हैं और डॉक्टर की सलाह मान रहे हैं। 

अब कनिका की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डॉक्टरों द्वारा आइसोलेशन में रखा गया है। उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो एंबुलेंस में बैठती हुई दिख रही हैं। कनिका ने लखनऊ के KGMU अस्पताल में टेस्ट करवाया था जिसके डॉक्टर सुधीर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। डॉ. सुधीर ने बताया कि आज (शुक्रवार) को लखनऊ के KGMU अस्पताल में कोरोना के चार पॉजिटिव केस पाए गए हैं जिनमें से तीन लोग एक ही परिवार के हैं जबकि चौथी हैं कनिका कपूर, जो कि हाल ही में लंदन से लौटी हैं। इस समय सभी मरीज पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

वसुंधरा राजे भी थी पार्टी में शामिल

कनिका के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने अथॉरिटीज से अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाई थी। भारत लौटने के बाद उन्होंने लखनऊ में पार्टी की जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत राजे अपने ससुराल वालों के साथ इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसकी जानकारी खुद वसुंधरा ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि सावधानी के तौर पर वो और दुष्यंत सेल्फ आइसोलेशन में रहकर निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मालूम हो कि दुष्यंत बीजेपी के सांसद हैं। कनिका के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में शामिल हुए लोगों में इस वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

उठी कनिका पर FIR की मांग 

कनिका कपूर ने एयरपोर्ट पर अपने ट्रेवल की जानकारी छुपाई जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनपर गुस्सा निकाल रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनपर एफआईआर करने तक की मांग उठ रही है। यूजर्स का कहना है कि आप कैसे इतने गैरजिम्मेदार हो सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर