दबंग 3 की शूटिंग छोड़ ऑनस्क्रीन मां से राखी बंधवाने पहुंचे सलमान खान, वायरल हो रही तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Aug 16, 2019 | 15:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर सलमान इन दिनों की अपनी नई फिल्म दंबग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान इस फिल्म की अगली शेड्यूल की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं। बता दें कि दबंग 3 इस साल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

salman khan celebrate rakhi
salman khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने रक्षाबंधन इस बार ऑनस्क्रीन मां बीना काक के साथ सेलिब्रेट किया
  • सलमान खान और बीना काक की कई तस्वीरें सामने आई हैं
  • सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं

फिल्म भारत से धमाल मचाने के बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग जोर शोर से कर रहे हैं। हाल ही में वो इस फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए जयपुर पहुंचे हैं जहां वो करीबन 7 दिन तक शूटिंग करेंगे। फिल्म इस साल के आखिरी तक रिलीज की जाएगी, ऐसे में इसकी शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। हाल ही में सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था।

सलमान खान वीडियो में अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान दंबग 3 के चुलबुल पांडे के लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दे रही हैं। सलमान रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के बाद हैप्पी रेन की भी बधाई दे रहे हैं। दरअसल वीडियो में देख सकते हैं कि भारी बारिश हो रही है, जिसका आनंद सोनाक्षी सिन्हा भी ले रही हैं। 

जयपुर में शूटिंग के दौरान सलमान खान अपनी ऑनस्क्रीन मां बीना काक से भी मिलने पहुंचे। इस दौरान न सिर्फ उनसे मुलाकात की बल्कि उनसे राखी भी बंधवाई। जिसकी फोटो बीना काक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

बीना काक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इस बार जयपुर में राखी सेलिब्रेशन। बेटे जैसा मेरा भाई होने का आनंद। बीना काक ने सलमान खान के साथ एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की है। बात करें दबंग 3 की तो इसकी शूटिंग सबसे पहले मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर-महेश्वर से शुरू हुई थी। इसके बाद फिल्म की अगली शेड्यूल की शूटिंग महाराष्ट्र में हुई। बता दें कि इस बार दबंग 3 बेहद खास होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

दबंग 3 में इस बार कुछ नए किरदार को शामिल किया गया है। इसके साथ ही महेश मांजेकर की बेटी दंबग 3 में नजर आने वाली हैं। महेश मांजेकर की बेटी का लुक रिवील न हो इसके साथ सलमान खान ने मोबाइल फोन सेट पर इस्तेमाल करने के लिए सख्त हिदायत दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर