Salman Khan, Saiee Manjrekar Photo: सलमान खान ने शेयर की सई मांजरेकर के साथ सेल्फी, इस अंदाज में आए नजर

बॉलीवुड
Updated Nov 26, 2019 | 22:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Selfie of Salman Khan, Saiee Manjrekar: सलमान खान और सई मांजरेकर ने हाल ही में एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

Salman Khan, Saiee Manjrekar Photo: सलमान खान ने शेयर की सई मांजरेकर के साथ सेल्फी, इस अंदाज में आए नजर
Salman Khan, Saiee Manjrekar Photo: सलमान खान और सई मांजरेकर की सेल्फी वायरल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दबंग 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी सई मांजरेकर
  • सलमान और सई ने एक सेल्फी शेयर की है
  • दबंग 3 इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दबंग सीरीज की पहली फिल्म में जहां सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया था, वहीं दबंग 3 में वे महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को लाने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी सई नजर आई थी। दबंग 3 में सलमान, सोनाक्षी और सई दोनों के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। सई कई इवेंट्स में भी सलमान के साथ नजर आ रही हैं।

हाल ही में सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वे सई के साथ नजर आ रहे हैं। सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। ये कार के रियर व्यू मिरर की फोटो है। इसमें दोनों रियर व्यू मिरर में देखते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को पहले सई ने शेयर किया था और फिर इसे सलमान ने रीपोस्ट किया। सई ने इस फोटो के साथ लिखा था कि रेयर (दुर्लभ) रियल व्यू सेल्फी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#repost @saieemmanjrekar ・・・ rare rearview selfie @beingsalmankhan @saajan_singh23 A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

हाल ही में दबंग 3 विवाद में फंस गई। इसके गाने 'हुड़ हुड़' में सलमान के साथ साधुओं के नाचने पर हिंदू जन जागृति समिति ने आपत्ति जताई है। समिति ने सेंसर बोर्ड से फिल्म को सर्टिफिकेट न देने की मांग की है। उनका आरोप है कि गाने में साधुओं को सलमान खान के साथ एक खराब और आपत्तिजनक तरीके से नाचते हुए दिखाया गया है। जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब तक इस पर फिल्म की टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि सलमान की दबंग 3 में विलेन के रूप में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप दिखने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल के आखिर में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके बाद सलमान अपनी अगली फिल्म राधे की तैयारियों में जुट जाएंगे। राधे अगले साल ईद के मौके पर आएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर