दंगल गर्ल Fatima Sana Shaikh ने पहनी इतनी महंगी साड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Fatima Sana Shaikh Saree Price: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख हाल ही में सफेद-गुलाबी रंग की साड़ी पहले नजर आईं जिसकी कीमत का आप अंदाजा नहीं लगा सकते।

Fatima Sana Shaikh
Fatima Sana Shaikh 
मुख्य बातें
  • दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अपनी खूबसूरती और स्‍टाइल के लिए जानी जाती हैं।
  • वह आए दिन अपने दिलकश लुक से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।

Dangal girl Fatima Sana Shaikh Saree Price: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अपनी खूबसूरती और स्‍टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन अपने दिलकश लुक से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। कभी वह वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं तो कभी इंडियन वियर में जलवा बिखेरती हैं। हाल ही में ‘अजीब दास्तां’ में नजर आई फातिमा सना शेख अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फ‍िल्‍म में उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। हालांकि अपनी अदाकारी के साथ साथ वह इस फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान पहनी साड़ी को लेकर खबरों में हैं। 

बता दें कि इस फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए फातिमा सना शेख ने ब्रांड पिकाचिका की सफेद ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी थी जो सभी को काफी पसंद आई थी। इस साड़ी में उनकी तस्‍वीरें छाई रही थीं। अब जब इस साड़ी की कीमत फैंस को पता चली है तो सब दंग रह गए हैं। फातिमा की इस खूबसूरत साड़ी की कीमत करीब 18,500 रुपये हैं। 

ये साड़ी जयपुर के एक ब्रॉन्ड की है। जो सेलेब्स का फेवरेट माना जाता है। फातिमा सना शेख से पहले करीना कपूर खान, सामंथा अक्किनेनी और हिना खान भी इस ब्रांड को पहन चुके हैं। अब इस लिस्‍ट में फातिमा सना शेख भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि फातिमा सना शेख के शौक और पसंद काफी लग्‍जरी मानी जाती है। वह अक्‍सर महंगे आउटफ‍िट्स, बैग कैरी किए हुए दिखाई देती हैं।

बता दें कि आमिर खान की फ‍िल्‍म दंगल से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली फातिमा सना शेख साल 2021 की शुरुआत में फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इसके बाद वो पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ सूरज पे मंगल में भी नजर आई थीं। चर्चा है कि वह बहुत जल्द अनिल कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने जा रही है। फ‍िल्‍म दंगल ने फातिमा सना शेख को अच्‍छा मौका दिया था। इसके बाद वह आमिर के साथ ही ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान में नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर