Deepika Padukone समेत इन स्टार्स के लिए बेहद खास होगा 2020, वहीं दर्शकों को है शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार

Upcoming Movies in 2020: साल 2020 कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए बेहद खास होने वाला है। आने वाले साल एक नहीं बल्कि कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्मों का दर्शकों को खास इंतजार है।

Shahrukh Khan and Ajay Devgn
deepika padukone and Ajay Devgn 
मुख्य बातें
  • साल 2020 इन बॉलीवुड स्टार्स के लिए बेहद खास होने वाला है।
  • दीपिका पादुकोण समेत ये बॉलीवुड एक्टर्स दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।
  • वहीं दर्शक शाहरुख खान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2019 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। हालांकि कई ऐसी फिल्में भी रहीं जो औंधे मुंह गिर पड़ीं और दर्शकों का प्यार उन्हें नहीं मिला। बता दें कि इस साल वॉर, कबीर सिंह, मिशन मंगल जैसी कई सफल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहीं। वहीं साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर्स के लिए कैसा रहेगा इसकी चर्चा अभी से ही शुरू हो गई है। जी हां, आने वाले साल में कई एक्टर्स दमदार किरदार में नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का आता है। हाल ही में उनकी फिल्म छपाक का ट्रेलर सामने आया है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाने वही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट विक्रांत मेसी दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

रणवीर सिंह: मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 83 को लेकर रणवीर सिंह लगातार चर्चा में है। फिल्म में 1983 के वर्ल्डकप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत हो दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

अक्षय कुमार: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अगले साल एक नहीं बल्कि 6 फिल्मों में दिखाई देंगे। इन फिल्मों में एक्टर अलग अलग अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन दर्शक उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर खास एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार पहली बार पर्दे पर किन्नर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

 

अजय देवगन: फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर 2020 के पहले महीने में ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

आमिर खान: अगले साल क्रिसमस के मौके पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। एक्टर की ये फिल्म शूटिंग के पहले दिन से ही चर्चा में है। एक्टर इस फिल्म में सरदार की भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की तारीख तय नहीं हुई है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

 

शाहरुख खान: साल 2019 में फैंस पर्दे पर शाहरुख खान को देखने के लिए बेसब्री सेे इंतजार करते रहे, लेकिन एक्टर पर्दे पर नजर नहीं आए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर अगले साल पर्दे पर नजर आ सकते हैं। बता दें कि शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद अब तक अपनी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि एक्टर आने वाले साल में फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते दिखाई दिए जा सकते हैं। वहीं दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

बता दें कि शाहरुख दिवाली और क्रिसमस पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हैं, लेकिन इस बार उनकी एक फिल्म इस खास मौके पर रिलीज नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर आने वाले साल में निदिमोरू और कृष्णा डीके की कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा उनकी और भी कई फिल्में हैं, जिसका खुलासा एक्टर जल्द करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर