Deepika Padukone Meme: दीपिका पादुकोण गाजर का हलवा, मोतीचूर का रणवीर लड्डू, दिवाली लुक पर शेयर किया फनी मीम

दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के बनाए गए मीम्स को शेयर करती रहती हैं। अब दीपिका ने अपने और पति रणवीर सिंह सिंह पर बने मीम्स को इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण के दिवाली लुक पर कई मीम्स बन रहे हैं।
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फोटोज शेयर की है।
  • फैंस ने दीपिका पादुकोण को गाजर का हलवा और रणवीर सिंह को मोतीचूर का लड्डू बताया है।

मुंबई.  देशभर में 14 नवंबर शनिवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। सेलिब्रिटीज ने घर पर रहकर दिवाली मनाई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी। दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए फोटोज शेयर की है। जिसमें दीपिका पादुकोण लाल रंग की बनारसी साड़ी में और रणवीर सिंह ऑरेंज कलर के कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

दीपिका ने इस फोटो पर बने मीम्स को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसमें फैंस ने दीपिका पादुकोण को गाजर का हलवा और रणवीर सिंह को मोतीचूर का लड्डू बताया है। इस पर दीपिका ने मीम्स को शेयर करता हुए लिखा क्यों नहीं।

दीपिका पादुकोण को कहा काजू कतली 
दीपिका पादुकोण ने इससे पहले भी अपना एक मीम शेयर किया था। मीम में दो पिक्चर्स हैं, बाए साइड की फोटो में एक प्लेट के ऊपर काजू कतली सजा कर रखी गई हैं और दूसरे फोटो में दीपिका पादुकोण अपने दीपावली पार्टी ड्रेस में खड़ी हैं। ‌

मीम में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को काजू कतली प्रो मैक्स बताया है। दीपिका पादुकोण अपने वाइट शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये फोटो सिद्धांत चतुर्वेदी की दिवाली पार्टी की है। 

Deepika Kaju Katli dress

मनाई है शादी की दूसरी सालगिरह 
14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की है। फोटो के साथ रणवीर ने दीपिका को अपनी गुड़िया कहा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जहां रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर