दीपिका पादुकोण के बारे में ज्योतिष ने टीवी में की थी ये भविष्यवाणी, छह साल बाद हुई सच

दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। दीपिका-रणवीर 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। इससे छह साल पहले ही ज्योतिष ने दीपिका की शादी को लेकर भविष्यवाणी की थी।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी।
  • दीपिका पादुकोण की शादी की भविष्याणी साल 2012 में की गई थी।

मुंबई. दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। इससे छह साल पहले यानी साल 2012 में ही उनकी शादी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।  

सिमी गरेवाल के चैट शो इंडिया मोस्ट डिजाइरबेल में दीपिका पादुकोण गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान टैरो कार्ड रीडर मनीशा खटवानी ने टैरो कार्ड के जरिए दीपिका को उनका भविष्य बताया था। 

मुनीषा खटवानी ने कहा था कि दीपिका पादुकोण आने वाले कुछ ही सालों में अपनी सपनों के राजकुमार से मिलेंगी। उनकी लव मैरिज ही होगी।  हालांकि, मुनीशा ने कहा था कि आप अगले तीन साल तक शादी नहीं करेंगे। 

Deepika Padukone: Deepika Padukone misspelt as 'Peedika Padukone', fans show displeasure on social media | Hindi Movie News - Times of India

रणबीर कपूर को कर रही थीं डेट
यहां गौर करने साल 2012 में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से रिलेशनशिप में थी। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणवीर का अफेयर रामलीला के सेट पर शुरू हुआ था। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगभग पांच साल डेट करने के बाद 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कन्नड़ रीति-रिवाज और आनंद कारज के जरिए शादी रचाई थी।    

Parties & Events Pics | Parties & Events Photos | Parties & Events Portfolio Pics | Parties & Events Personal Photos - ETimes Photogallery

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द कबीर खान की फिल्म '83 'में दिखाई देंगी। जो भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया देव की भूमिका निभाएंगी। 

दीपिका के पास शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म भी लाइन में है। जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ टाइम पहले अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ गोवा में की थी। वहीं, दीपिका प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म में भी काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर