लॉकडाउन में यहां घूमने जाएंगी दीपिका पादुकोण, घर पर हो रहे हैं बोर तो आप भी कर सकते हैं फॉलो

Deepika Padukone Travel Plan during Lockdown: देश में लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रही हैं। तो अगर आप घर पर बोर हो रहे हैं तो उनका आइडिया आप भी फॉलो कर सकते हैं।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस वीकेंड का अपना ट्रैवल आइडिया शेयर किया है
  • एक्ट्रेस ने उसका मैप भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है
  • बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनोंं के लिए लॉकडाउन है

कोरोना वायरस के चलते भारत में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घरों में समय बिता रहे हैं। जहां इस दौरान कुछ लोग घर पर रहकर बोर हो रहे हैं वहीं कुछ सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को लगातार खुद को बिजी रखने और वर्कआउट करने जैसे कई तरीकों की सलाह दे रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट कर बताया कि इस वीकेंड पर कहां घूमने जा रही हैं। तो अगर आप भी घर पर रहकर बोर हो गए हैं तो आप भी दीपिका का ट्रैवल आइडिया अपना सकते हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो कि और कुछ नहीं बल्कि घर का मैप है। इसे शेयर कर दीपिका ने लिखा, 'वीकेंड पर ट्रैवल करने के लिए मैप देख रही हूं।' इससे साफ है कि लॉकडाउन के दौरान वो भी घर से बाहर नहीं जा सकती और मजाक करते हुए उन्होंने घर का मैप शेयर किया, जहां वो आराम से घूम सकती हैं। दीपिका का यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बता दें कि इससे पहले भी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने पहले ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए और वर्कआउट करते हुए पोस्ट शेयर किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ चॉकलेट शेयर करते हुए एक स्टोरी शेयर की थी।

दीपिका पादुकोण ने इससे पहले 22 मार्च को देशभर में लागू हुए जनता कर्फ्यू को सपोर्ट किया था। इसके साथ ही उन्होंने सेफ हैंड्स चैलेंज के तहत भी अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मास्क पहनकर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोती नजर आईं थीं। 

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस को फैलने से बढ़ने को रोकने के लिए 24 मार्च से देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। दुनियाभर में फैल चुके इस वायरस से करीब 22 हजार लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं भारत में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे बचने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो जब तक जरूरी ना हो अपने घर से बाहर ना निकलें। दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से धोएं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर