फोटो में नजर आ रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस, क्या पहचान पाए आप?

बॉलीवुड
Updated Apr 06, 2020 | 18:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Throwback photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक नई फोटो सामने आ रही है। क्या आप फोटो में दिख रही इस बच्ची को पहचान पाए...

Deepika Padukone throwback photo
Actress throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये थ्रोबैक फोटो
  • फोटो में तीन बच्चे दिख रहे हैं
  • इनमें से एक आज बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस है

कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है। जिसका बॉलीवुड सितारे भी सपोर्ट कर रहे हैं। इन दिनों सेलेब्स घर में रहते हुए क्वारेंटाइन कर रहे हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस दौरान सेलेब्स घर बैठे अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रहे हैं। 

हर रोज एक ना एक थ्रोबैक फोटो सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर एक नई थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं। इसमें दो बच्चे जहां खाना खा रहे हैं, वहीं बीच में एक बच्ची का ध्यान कहीं और ही है। तस्वीर में नजर आ रही ये क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। क्या तस्वीर देखकर आप इस बच्ची को पहचान पाए, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। फोटो में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Basic... @divya_narayan4 @aditya__narayan A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इस थ्रोबैक फोटो को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बेसिक'। साथ ही दीपिका ने फोटो में दिख रहे दोनों बच्चों को भी टैग किया है। लॉकडाउन के दौरान दीपिका सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। इस दौरान वे कुकिंग, वर्कआउट, स्किन केयर और रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिख रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को 9 बजे 9 मिनट दीपक या मोमबत्ती जलाने की अपील की थी। दीपिका और रणवीर ने भी इस अपील पर मोमबत्ती जलाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट कोरोना वायरस के चलते टल गई। इसके अलावा दीपिका, शकुल बत्रा की अनाम फिल्म में भी काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर