द बिग पिक्चर शो प्रीमियर से पहले बेबी गर्ल ने रणवीर सिंह को दिया खास तोहफा, प्यार से लबालब है ये गिफ्ट!

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 08, 2021 | 16:58 IST

Deepika Padukone's Special Gift For Ranveer Singh: अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिस पर उनके फैंस बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो किसी और की नहीं बल्कि उस तोहफे की है जो रणवीर सिंह को उनकी बेबी गर्ल ने दिया है।

ranveer singh got a special gift frim his wife deepika padukone, deepika padukone gift for ranveer singh
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • द बिग पिक्चर शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे रणवीर सिंह।
  • शो के प्रीमियर से पहले रणवीर सिंह को मिला अपनी बेबी गर्ल से खास तोहफा।
  • रणवीर को मिले तोहफे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किया जमकर रिएक्ट।

Ranveer Singh Got A Present From His Baby Girl: बॉलीवुड में एनर्जी के पावर हाउस नाम से मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपने अपकमिंग शो द बिग पिक्चर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस टीवी शो को लेकर उत्साह सिर्फ रणवीर सिंह में ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण में भी देखी जा सकती है। अक्सर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कपल गोल्स का बेहतरीन उदाहरण बनते हैं।

एक बार फिर दर्शकों को इन दोनों के प्यार की झलक देखने को मिली है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण उन्हें इस शो के लिए बढ़-चढ़कर सहारा दे रही हैं। 

रणवीर सिंह को मिला अनमोल तोहफा:
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। यह बूमरैंग वीडियो उस तोहफे का है जो रणवीर सिंह को उनकी बेबी गर्ल ने दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को एक बेस्ट विशेज कार्ड दिया है जिसमें उन्होंने अपने हाथ से एक बेहद प्यारा नोट लिखा है।

इस तोहफे के साथ दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को उनके आने वाले शो के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बेबी गर्ल कहा है। रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जिंदगी के प्रति कैसी है रणवीर सिंह की बिग पिक्चर? 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह से पूछा गया था कि वह आने वाले समय में खुद को कहां देखते हैं और उनके लिए उनके जीवन का बिग पिक्चर क्या है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा था कि वह आने वाले समय में एक प्यारा सा घर चाहते हैं जिसमें उनकी बीवी और बच्चे हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।

इसके साथ उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए कहा था कि वह अपने जीवन के अंत तक लोगों को एंटरटेन करना चाहते हैं और यही उनके लिए उनके जीवन की बिग पिक्चर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर