Shah Rukh Khan की इस बात से नाराज हुईं Deepika Padukone, ट्वीट कर कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Oct 01, 2019 | 08:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी। तभी से दोनों की बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं, लेकिन हाल ही में SRK की एक बात से दीपिका नाराज हो गईं।

Shah Rukh Khan, Deepika Padukone
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान को किया ट्वीट
  • शाहरुख की सेल्फी देख दीपिका ने कही ये बात
  • दीपिका अगले साल छपाक और फिल्म 83 में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम से फिल्मों में कदम रखा। तभी से दोनों के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है। दीपिका और शाहरुख कई बड़ी हिट फिल्में साथ में दे चुके हैं। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में दीपिका SRK से नाराज हो गईं और उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया।

दरअसल हाल ही में शाहरुख ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस जिसमें वे लाइब्रेरी की सफाई करने और किताबों के बारे में बात कर रहे हैं। इस ब्लैक एंड वाइट सेल्फी में शाहरुख की आंखे बालों से ढकी हुईं दिख रही हैं। इसी फोटो को रीट्वीट करते हुए दीपिका ने शाहरुख के लिए लिखा, 'हैलो! आप मुझे कॉल करने वाले थे!' इस मैसेज को पढ़ कर लग रहा है कि शाहरुख लाइब्रेरी की सफाई के चलते दीपिका को कॉल करना भूल गए। दीपिका ने मजाक में SRK के लिए ऐसा मैसेज लिखा।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अगले साल दीपिका की दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी फिल्म छपाक में दीपिका 'मालती' का रोल निभाएंगी। इसमें पहली बार उनके अपोजिट विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

इसके अलावा वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी दिखेंगी। ये फिल्म 1983 में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव बने हैं, तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमा देव के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर