Betty Kapadia passes away: ट्विंकल खन्ना की नानी का निधन, कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार के साथ शेयर की थी फोटो

बॉलीवुड
Updated Dec 01, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dimple Kapadia mother Betty Kapadia passes away: डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia का शनिवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया।

Betty Kapadia passes away: ट्विंकल खन्ना की नानी की हुई मौत, कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार के साथ शेयर की थी फोटो
Betty Kapadia passes away: डिंपल कपाड़िया की मां का निधन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ट्विंकल खन्ना की नानी Betty Kapadia की हुई मौत
  • शनिवार को हिंदूजा अस्पताल में ली आखिरी सांस
  • कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार के साथ फोटो हुई थी वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की नानी और डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia का निधन हो गया है। उनकी उम्र 80 साल की थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई के खार में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस की बीमारी थी। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ Betty की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।

टीओआई ने अपने सूत्र के हवाले से Betty Kapadia की निधन की खबर को कंफर्म किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 80 साल की उम्र में उन्होंने हिंदूजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने अक्षय और नितारा के साथ Betty Kapadia की एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी की शनिवार को हिंदूजा अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#AkshayKumar #twinklekhanna #karankapadia at Hinduja hospital. #bettykapadia #rip A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 

 

करीब दो हफ्ते पहले ही Betty Kapadia के परिवार ने लोनावला में उनका 80वां जन्मदिन मनाया था। ट्विंकल ने इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीरों में अक्षय के दोनों बच्चे नितारा, आरव और डिंपल कपाड़िया नजर आ रहे थे। फोटोज में लग रहा था कि सब काफी एंजॉय कर रहे हैं। ट्विंकल ने अपनी नानी के साथ अक्षय की भी फोटो शेयर की थी। यहां उनकी नानी एक स्ट्राइप्ड शर्ट में व्हील चेयर पर बैठी हुई दिख रही थीं। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक लग रही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@twinklerkhanna) on

 

वहीं अगर अक्षय की बात करें तो उनकी फिल्म गुड न्यूज आने वाली है। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और बेल बॉटम में दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर