दिशा पाटनी ने अंग्रेजी धुन पर किया किलर डांस, इस शख्स को दी टक्कर

बॉलीवुड
Updated Sep 19, 2019 | 19:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिशा पाटनी अपने इस नए डांस वीडियो से फैन्स के होश उड़ाती दिख रही हैं। यही वजह है कि उनके इस वीडियो को महज 22 घंटे में एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं...

Disha Patani hot dance Viral on social media watch video
दिशा पटानी।  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी इन दिनों अपकमिंग फिल्म मलंग की शूटिंग में बिजी हैं।
  • फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे।
  • दिशा की इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। दिशा के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है दोनों ही मिलकर अंग्रेजी धुन पर थिरकते दिख रहे हैं। दिशा पाटनी अपने इस नए वीडियो से फैन्स के होश उड़ाती दिख रही हैं। यही वजह है कि उनके डांस वीडियो को महज 22 घंटे में एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
दरअसल दिशा पाटनी ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। ये वीडियो काफी पुराना है इसमें दिशा फेमस प्रोफेशनल डांसर जे. बलविन के साथ डांस कर रही हैं। दिशा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि यह सुपर डांस वीडियो आप सभी को पसंद आएगा।'


एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दिशा पाटनी बैक टू बैक शानदार फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। एम एस धोनी की बायोपिक फिल्म में एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं दिशा को आखिरी बार सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में देखा गया था। फिल्म में दिशा सुपरस्टार सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

दिशा पाटनी फिल्म भारत में एक कलाबाज की भूमिका में थीं। भारत में दिशा और सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों दिशा अपकमिंग फिल्म मलंग की शूटिंग में बिजी हैं, फिल्म में उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे। फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर