दिशा पाटनी ने 'रसोड़े में कौन था?' को दिया अलग 'एंगल', वायरल हो रहा फनी वीडियो

Disha Patani Rasode Mein Kaun Tha Video: एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 'रसोड़े में कौन था?' वायरल वीडियो को अलग 'एंगल' दिया है। उनका यह फनी वीडियो वायरल हो रहा है।

Disha Patani Kokilaben
दिशा पाटनी और कोकिलाबेन 
मुख्य बातें
  • 'साथ निभाना साथिया' का एक वीडियो वायरल हो रहा है
  • इस म्यूजिक वीडियो को डायलॉग्स के जरिए बनाया गया है
  • दिशा पाटनी ने वायरल वीडियो पर लिप सिंक किया है

'साथ निभाना साथिया' शो से जुड़ा एक वीड‍ियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मैशअप सॉन्ग वीडियो है, जिसे काफी पसंद किया ज रहा है। दरअसल, शो के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग बनाया है। वीडियो में एक डायलॉग है रसोड़े में कौन था, जिसकी सबसे ज्यादा धूम है। इसे लेकर तमाम मीम शेयर किए जा रहे हैं और लोग अपने-अपने अंदाज में पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था? अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने लिंप सिंक करते हुए इस पर वीडियो बनाया है। उन्होंने वीडियो पर क्यूट एक्सप्रेशन दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#rasodemaikauntha A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पाटनी ने वीडियो को अलग 'एंगल' दिया है। वीडियो में दिशा अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ दो डॉगी भी हैं। यह डॉगी दिशा के हैं, जिनका नाम बेला और गोकू हैं। दिशा वीडियो में कोकिलाबेन के डायलॉग्स दोहराती हैं और बीच-बीच में कैमरे पर अपने डॉगी को भी ले आती हैं। उनका यह अंदाज लोगों को बेहद भा रहा है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर कुछ ही घंटों के अंदर अब तक 20 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by gia manek universe (@giaa_manek_universe) on

बता दें कि दिशा पाटनी ने हाल ही में एक बड़ा खिताब अपने नाम किया है। अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के लिए जाने जानी वाली दिशा को फैंस ने वोट देकर साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन चुना है। उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार 'मलंग' फिल्म में नजर आईं थीं। 'मलंग' में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू थे। अब दिशा सलमान खान के साथ 'राधे: मोस्ट वांटेड भाई' में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर