दिशा पाटनी ने दीपिका पादुकोण- आलिया भट्ट को दी मात, बनीं मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को मात देकर मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2019 बन गई हैं।

Disha Patani
Disha Patani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी बनीं मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2019
  • दिशा ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को दी मात
  • मालूम हो कि दिशा ने साल 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा था

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने साल 2016 में फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा था। दिशा बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही दर्शकों की पसंद बन गईं और उनके हर अंदाज के फैंस कायल हैं। 

अब केवल चार साल के करियर में दिशा ने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। दिशा ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस को मात देकर साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

दिशा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के लिए जाने जानी वाली दिशा को फैंस ने वोट देकर उन्हें साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन चुना। इस बारे में दिशा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि दर्शक बहुत दयालु हैं। मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं जो मुझे मिल रहा है और यह एक खूबसूरत एहसास है। यह मजेदार है लेकिन दिल से मैं अब भी टॉमबॉय हूं, जैसे पहले हुआ करती थी।'

मालूम हो कि इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी शामिल है जिन्हें दिशा ने मात दी है। देखें टॉप 15 की लिस्ट में किस नंबर पर है कौन सी एक्ट्रेस।

  1. दिशा पाटनी
  2. सुमन राव
  3. कैटरीना कैफ
  4. दीपिका पादुकोण
  5. वर्तिका सिंह
  6. कियारा आडवाणी
  7. श्रद्धा कपूर
  8. यामी गौतम
  9. अदिती राव हैदरी
  10. जैकलीन फर्नांडिस
  11. शिवानी जाधव
  12. आलिया भट्ट
  13. तारा सुतारिय
  14. गायत्री भारद्वाज
  15. कृति सेनन

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आईं थीं जिसमें उनके अलावा एक्टर अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में थे। अब वो सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर