फैन ने कहा- आपके मां बनने का है इंतजार, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया मजेदार जवाब

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैन ने हाल ही में उनसे कहा कि वो चाहते हैं दिव्यांका मां बन जाएं। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब दिया वो वायरल हो रहा है।

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फैन ने जताई दिव्यांका त्रिपाठी के मां बनने की इच्छा
  • दिव्यांका ने फैन को दिया जवाब, हो रहा वायरल
  • मालूम हो कि दिव्यांका ने साल 2016 में एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसपर उनके फैन ने कमेंट कर एक्ट्रेस के मां बनने की इच्छा जाहिर की।

दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा, 'मैं उन लोगों पर हंसती हूं जिन्होंने इतने लंबे समय तक अनियमित टीवी शेड्यूल के लिए काम किया है कि उनकी दिन और समय की अवधारणा अव्यवस्थित हो गई है। इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ की वहीं एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'मैम हम सब चाहते हैं कि आप मां बनें।' जिसका दिव्यांका ने मजेदार जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कमेंट कर लिखा कि फिर आप सभी तब मेरे बच्चे का ख्याल रखें जब मैं काम कर रही हूं। 

दिव्यांका के इस जवाब पर उनके फैंस हंसे बिना नहीं रह पा रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ने तो एक्ट्रेस की इस शर्त को मान भी लिया। उनका कहना है कि वो उनके बच्चे का ख्याल रखने के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 जनवरी 2016 को एक्टर विवेक दहिया से सगाई की थी, जो कि शो ये है मोहब्बतें में उनके को- स्टार थे। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में शादी कर ली थी। 

मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल विरासत, बनूं मैं तेरी दुल्हन, इंतेजार, मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले, अदालत, तेरी मेरी लव स्टोरी, रामायण, ये हैं मोहब्बतें और ये हैं चाहते में काम कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर