Diwali 2020: जब द‍िवाली पर अक्षय कुमार ने सलमान खान को दी मात, देखें प‍िछले 5 साल के द‍िवाली बॉक्‍स ऑफ‍िस नंबर

पिछले 5 वर्षों में दीपावली के अवसर पर रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने लोगों को इस तरह एंटरटेन किया था कि बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने धमाल मचा दिया था। यहां जानिए कौन-कौन सी थी वह फिल्में और कैसा था उनका प्रदर्शन?

diwali 2020 bollywood box office of last five years
प्रेम रतन धन पायो और हाउसफुल 4 के पोस्‍टर  

2020 में दीपावली पर्व एक नए अंदाज में मनाया जाएगा जहां खुशियां तो होंगी ही लेकिन कोविड-19 से बचने के लिए प्रिकॉशंस भी लिए जाएंगे। देश भर में दीपावली को मनाने के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, वहीं कुछ फिल्म डायरेक्टर्स और एक्टर्स अपनी फिल्में रिलीज करने की राह भी देख रहे हैं। इस साल की पहली फिल्म में अक्षय कुमार एक नए अंदाज में नजर आएंगे जिसे दीपावली पर रिलीज किया जाएगा। राघव लॉरेंस द्वारा रिलीज की जाने वाली फिल्म लक्ष्मी डिजनी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इसके अलावा छलांग भी ओटीटी पर आई है तो सूरज पर मंगल भारी लॉकडाउन के बाद थिएटर्स में र‍िलीज होने वाली पहली नई ह‍िंदी फ‍िल्‍म बन गई है। 

दीपावली के शुभ अवसर पर फिल्मों को रिलीज करने का चलन कई साल से चला आ रहा है जहां फिल्म मेकर्स इस दिन भारी पैसा कमाते हैं। हर साल बॉलीवुड की फिल्में दीपावली के दिन रिलीज की जाती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और करोड़ों कमाती हैं। 

यहां जानिए पिछले 5 वर्षों में कौन-कौन सी फिल्में दीपावली के अवसर पर रिलीज हुई थी और उनका प्रदर्शन कैसा था?

प्रेम रतन धन पायो
साल 2015 में दीपावली के पर्व पर रिलीज होने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर दिखे थे। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल प्ले किया था और फिल्म में इन एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर सपोर्टिंग रोल्स में थे। इस फिल्म को दीपावली के 3 दिन बाद रिलीज किया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 194.3 करोड़ कमाए थे। 

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल 
अजय देवगन स्टारर फिल्म शिवाय और करन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने 2016 के दीपावली अवसर पर एक जंग छेड़ दी थी। दोनों फिल्में एक दूसरे को कंपीट करते हुए टफ फाइट दे रहीं थीं। 2016 में शिवाय ने 84.8 करोड़ की कमाई की थी वहीं ऐ दिल है मुश्किल ने 106.4 करोड़ अपने नाम किए थे।  

सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन 
2017 में दीपावली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस ने फिर से एक तकरार देखी जहां आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल अगेन आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे। सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन अलग-अलग थीम्स पर बेस्ड फिल्में हैं। सीक्रेट सुपरस्टार एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर एक बंदिशों को तोड़कर आगे बढ़ रही है, वहीं अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन एक कॉमेडी ड्रामा है। गोलमाल अगेन को टक्कर देने वली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने सिर्फ 62.6 करोड रुपए कमाए वहीं गोलमाल अगेन ने 205.5 करोड़ कमा कर सीक्रेट सुपरस्टार को पछाड़ दिया था। 

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
2018 में आमिर खान वापस दीपावली के दिन अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लेकर बड़े पर्दे पर लौटे थे। इस बहुचर्चित फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख और कई बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है। उम्मीद के अनुसार ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले थे और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 138.3 कमा पाई थी। 

हाउसफुल 4, मेड इन चाइना और सांड की आंख 
बाकी वर्षों की तरह 2019 कुछ अलग था क्योंकि इस साल तीन फिल्में आपस में टकराने वाली थीं। अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4, राजकुमार राव की मेड इन चाइना और तापसी पन्नू स्टारर सांड की आंख दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीज हुई थीं। दर्शकों के लिए यह दीपावली ट्रिपल धमाका लेकर आई थी। शुरुआत में इन तीनों फिल्मों को अच्छे रिव्यूज मिले थे, लेकिन मेड इन चाइना ने सिर्फ 10.3 कमाकर तीसरा स्थान हासिल किया। सांड की आंख, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 को टक्कर नहीं दे पाई और सिर्फ 23.3 करोड़ कमा कर दूसरे स्थान पर रह गई। हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और 205.6 करोड़ रुपए कमा कर बाजी मार लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर