Ek Villain 2: एक विलेन 2 में जॉन और आदित्य के किरदारों का हुआ खुलासा, फिल्म में दिखेंगी दो एक्ट्रेसेज

John Abraham and Aditya Roy Kapur Role in Ek Villain 2: मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन के सीक्वल एक विलेन 2 में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। इसमें उनके किरदारों का खुलासा हो गया है।

John Abraham and Aditya Roy Kapur Role in Ek Villain 2
John Abraham and Aditya Roy Kapur Role in Ek Villain 2  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक विलेन 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं मोहित सूरी
  • जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर आएंगे नजर
  • दोनों ही एक्टर्स निभाएंगे नेगेटिव किरदार

बॉलीवुड में सीक्वल बनाने का सिलसिला जोरों पर हैं। साल 2014 में आई मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन का भी सीक्वल आने वाला है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है। लेकिन जॉन और आदित्य के किरदारों का खुलासा हो गया है।

हाल ही में मोहित सूरी ने पीटीआई से इस बारे में बात करते हुए खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमने एक विलेन 2 की स्टोरी जॉन और आदित्य को सुनाई और दोनों को ही उनके पार्ट बहुत अच्छे लगे। फिल्म में दोनों ही विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। अब हमें एक्ट्रेस को कास्ट करना है। मैं ऐसी ही किसी को भी नहीं ले सकता हूं। वे महत्वपूर्ण रोल प्ले करेंगे। फिल्म में दो एक्ट्रेसेज होंगी। मलंग के रिलीज होने के बाद मोहित एक विलेन 2 पर काम शुरू करेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@adityaroykapur on

गौरतलब है कि एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे। इसमें श्रद्धा की मौत के बाद सिद्धार्थ, रितेश से उनका बदला लेते है। ये एक इन्टेंस लव स्टोरी के साथ बदले की कहानी थी। ऐसे में इस बार देखना होगा कि एक विलेन 2 में क्या होता है। इस फिल्म भूषण कुमार और एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thejohnabraham) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohitsuri) on

बता दें कि फिलहाल मोहित सूरी की फिल्म मलंग आने वाली है। इस फिल्म में भी वे आदित्य रॉय कपूर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे आदित्य के साथ हिट म्यूजिकल ड्रामा आशिकी 2 दे चुके हैं। मलंग में आदित्य के अलावा दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर