Ek Villain Returns: आठ साल बाद लौटेगा विलेन, जानिए कब रिलीज होगा एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर

Ek Villian Returns new poster: एक विलेन रिटर्न्स का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर...

Ek Villain Returns
Ek Villain Returns 
मुख्य बातें
  • फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर रिलीज हो गया है।
  • एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
  • फिल्म का ट्रेलर गुरुवार 29 जून को रिलीज होगा।

Ek Villain 2 Poster and Trailer: साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का दूसरा पार्ट एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर (Ek Villain returns poster) गुरुवार यानी 29 जून 2022 को रिलीज होने वाला है। 

एक विलेन रिटर्न्स  के तीन पोस्टर (Ek Villain Posters) रिलीज हुए हैं। पहले पोस्टर में जॉन अब्राहम (John Abraham) दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ हैं। पोस्टर से साफ है कि फिल्म काफी इंटेंस होने वाली है। हालांकि, दोनों एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए भी तैयार हैं। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर शेयर कर लिखा, 'हीरो-हिरोइन का जमाना गया, अब बारी है विलेन की।'    

Ek Villain Returns

Also Read: 'एक विलेन रिटर्न्स' इस तारीख पर होगी रिलीज, अर्जुन कपूर-तारा सुतारिया ने टीम के साथ की रैप अप पार्टी

पेरिस में किया फिल्म को प्रमोट
अर्जुन कपूर पेरिस में फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने फ्रांस की सड़कों से एक फोटो शेयर किया है। फोटो में अर्जुन कपूर मास्क के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का ब्लेजर, ब्लैक पेंट और राउंड नेक टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स में पहले आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले थे लेकिन, फिल्म छोड़ने के बाद रोल अर्जुन कपूर की झोली में गिरा। वहीं, तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'यह हीरो या हीरोइन के बारे में नहीं, विलेन के बारे में है।' 

Ek Villain Returns

आपको बता दें कि एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 170 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। एक विलेन रिटर्न्स को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट भी मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर