Emraan hashmi in Mumbai Saga: जॉन अब्राहम के बाद सामने आया इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक, पुलिस के रोल में आए नजर

इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म मुंबई सागा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट जारी हुआ है। जिसमें वो पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

Emraan hashmi
Emraan hashmi 
मुख्य बातें
  • 'मुंबई सागा' में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी
  • पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम
  • फिल्म मुंबई सागा 19 जून, 2020 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की नई फिल्म मुंबई सागा से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट जारी हुआ है। जिसमें वो पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी के और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। बता दें कि इमरान हाशमी से पहले फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में वो बंदूक ताने दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा दूसरे तस्वीर में वो एक्शन में नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीर में इमरान काफी जच रहे हैं। वहीं क्राइम क्राइम ड्रामा इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 ये 80 और 90 के दशक की कहानी है, जिसमें मुंबई में मिल की जगह मॉल्स और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ने ले ली। इस फिल्म में बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी होगी। इससे पहले भी फिल्म से जॉन की एक फोटो आउट हो चुकी है।

 

फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें काजल अग्रवाल नजर आएंगी। वो जॉन अब्राहम की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 19 जून, 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर