SRK Salman Khan Diet: बिरयानी-चावल समेत सब कुछ खाते हैं सलमान खान, केवल तंदूरी चिकन खाते हैं शाहरुख खान

Farah Khan on SRK Salman Diet: फराह खान, सोहेल खान और महीप अनिल कपूर के फूड शो में शामिल हुए। शो में फराह खान ने सलमान और शाहरुख खान के डाइट का खुलासा किया।

Salman Khan, Shah rukh Khan
Salman Khan, Shah rukh Khan 
मुख्य बातें
  • फराह खान अनिल कपूर के फूड शो में शामिल हुई थीं।
  • फराह ने शाहरुख और सलमान की डाइट का खुलासा किया।
  • फराह ने बताया शाहरुख खान केवल तंदूरी चिकन खाते हैं।

मुंबई. शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर में से एक हैं। इसका कारण हैं उनकी डाइट है। अब फराह खान  ने दोनों की डाइट का खुलासा किया। फराह खान ने बताया कि सलमान खान सब कुछ खाते हैं। 

एक्टर अनिल कपूर हाल ही में एक फूड शो में शामिल हुए हैं। इस दौरान उनके साथ फराह खान, सोहेल खान और महीप कपूर थे। खाना बनाते वक्त अनिल और फराह खान शाहरुख खान और सलमान खान के खाने की आदतों के बारे में चर्चा करने लगे। फराह खान ने  बताया कि सलमान खान इकलौते स्टार हैं जो सब कुछ खाते हैं। फराह कहती हैं ऐसी बॉडी के बावजूद सलमान चावल, बिरयानी और सभी चीजें खाते हैं।

Farah Khan says she told Salman Khan no one could teach him how to dance: 'You don't know at all' | Bollywood - Hindustan Times

शाहरुख खान खाते हैं केवल तंदूरी चिकन
फराह खान आगे कहती हैं कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया है। वह केवल तंदूरी चिकन खाते हैं। फराह  के मुताबिक वह चावल, रोटी या ब्रेड नहीं खाते हैं। शो में अनिल कपूर ने फराह खान, सोहेल खान और महीप कपूर के लिए लैंब करी, चावल, पास्ता और बर्गर बनाया। फराह ने बताया कि उन्हें अनिल से खाने को लेकर कोई भी उम्मीद नहीं है। 

Is Shah Rukh Khan in Farah Khan's next film? Director answers - Movies News

कभी किचन में नहीं जाते अनिल कपूर
 शो में फराह खान कहती हैं कि उन्होंने कभी भी अनिल कपूर को खाना बनाते हुए नहीं देखा है। इस पर महीप कपूर ने बताया कि वह पिछले 26 साल से कपूर परिवार का हिस्सा हैं, उन्होंने कभी भी अनिल कपूर को किचन में जाते हुए नहीं देखा।

वर्कफ्रंट की  बात करें तो अनिल कपूर अब फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर हैं। इसके अलावा अनिल कपूर रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म एनिमल में काम करेंगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर