Fatima on film with SRK: शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं कर रही हैं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा

Fatima Sana Shaikh on Shah Rukh Khan film: हाल ही में खबरें आईं थीं कि दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, शाहरुख खान के साथ फिल्म सैल्यूट में नजर आने वाली हैं। हालांकि अब उन्होंने इन खबरों को खारिज किया है।

Fatima Sana Shaikh on Shah Rukh Khan film
Fatima Sana Shaikh on Shah Rukh Khan film  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फातिमा सना शेख नहीं दिखेंगी शाहरुख खान के साथ
  • दंगल गर्ल ने खुद बताई खबर की सच्चाई
  • फिल्म सैल्यूट के लिए सामने आया फातिमा का नाम

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। वे आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आईं थीं कि शाहरुख, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर की सैल्यूट में काम करने वाले हैं। ये राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। जिसमें दंगल फेम फातिमा सना शेख उनके अपोजिट दिख सकती हैं। हालांकि अब फातिमा ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

फातिमा ने हाल ही में बताया कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन अगर कुछ ऐसा होता है तो शाहरुख के साथ काम करना उनका सबसे बड़ा फिल्म ड्रीम है। अगर उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वे इसके लिए सब कुछ छोड़ देंगी। फातिमा के मुताबिक जब ऐसा होगा तो फिल्मों को लेकर उनके जो भी सपने हैं, वे पूरे हो जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@fatimasanashaikh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

गौरतलब है कि सैल्यूट के अलावा ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख, राजकुमार हिरानी और साउथ के फेमस डायरेक्टर Atlee की फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इन तीनों ही फिल्मों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फैंस जल्द से जल्द शाहरुख की नई फिल्म देखने को बेताब हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@fatimasanashaikh) on

वहीं अगर फातिमा की बात करें तो वे भूत पुलिस में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अली फजल लीड रोल में हैं। इसके अलावा मनोज वाजपेयी, दिलजीत दोसांझ के साथ सूरज पे मंगल भारी और राजकुमार राव के साथ लूडो में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर