फातिमा सना शेख ने किया हादसे का खुलासा, अंजान आदमी ने मारा था घूंसा, बेहोश हो गईं थीं दंगल गर्ल

फातिमा सना शेख ने एक इंटरव्यू के जरिए दिल दहला देने वाले एक हादसे का खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह किस तरह उन्हें एक व्यक्ति के शोषण का शिकार हुई थी।

Fatima Sana Shaikh
Fatima Sana Shaikh 
मुख्य बातें
  • फातिमा सना शेख को राह चलते एक व्यक्ति ने छूने के लिए मारा था घूसा।
  • फातिमा सना शेख ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक।
  • फातिमा टॉक्सिक रिलेशनशिप का हो चुकी हैं शिकार।

मुंबई. दंगल गर्ल यानी फातिमा सना शेख अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज औऱ वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करती हैं। फातिमा ने एक इंटरव्यू के जरिए दिल दहला देने वाले एक हादसे का खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह किस तरह उन्हें एक व्यक्ति के शोषण का शिकार हुई थी।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत के दौरान फातिमा ने एक हादसे को याद करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने मुझे छूने के लिए मुक्का मारा था। फातिमा ने बताया कि वह जिम से घर वापस आ रही थी, तभी एक व्यक्ति उन्हें काफी देर से घूर रहा था। 

फातिमा के मुताबिक,‘मैंने उसका सामना किया औऱ पूछा कि वह क्यों घूर रहा है, तो उसने बेसर्मी से भरे लहजे से कहा कि यह मेरी इच्छा है। ‘मैंने उससे कहा कि क्या वह थप्पड़ खाना चाहता है, जिसका उसने जवाब देते हुए कहा कि हां मुझे थप्पड़ मार दो।’

Actress Fatima Sana Shaikh is grabbing all attention for her Instagram pictures...- The Etimes Photogallery Page 26

मारा जोरदार घूसा
फातिमा सना शेख ने बताया कि, 'मैंने उसे थप्पड़ मारा और तभी उसने मुझे एक जोरदार घूसा मार दिया। जिसके बाद मैं तुरंत बेहोश हो गई। इसके तुरंत बाद मैंने अपने पिता को फोन किया और इस घटना की जानकारी दी, वह तुरंत अपने दो-तीन दोस्तों के साथ यहां पर पहुंचे।'

बकौल एक्ट्रेस, 'मेरे पिता और उनके दोस्तों ने उस व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की और लोगों से पूछा कि किसने मेरी बेटी को छुआ। फातिमा ने कहा कि मेरे पिता काफी स्ट्रॉन्ग हैं वह मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।' 

Insta – InUth

रिलेशनशिप में रह चुकी हैं फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख ने इससे पहले अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप का खुलासा करते हुए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उन्होंने बताया कि वह टॉक्सिक रिलेशनशिप का शिकार हो चुकी हैं।

दंगल गर्ल ने कहा कि, 'जब महिलाएं इस दौर में होती हैं तो इससे निकलना काफी मुश्किल होता है, खासकर जब आप काम नहीं कर रहे होते हैं और आर्थिक रूप से अपने पति के रूप पर निर्भर रहते हैं तो इससे बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर