Filmfare 2020: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इन एक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइल से किया निराश, आलिया- अनन्या का चला जादू

65th Amazon Filmfare Awards: 65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड में बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। देखें इस दौरान किस एक्ट्रेस ने पहनी बेस्ट ड्रेस तो किस एक्ट्रेस ने अपने फैशन से किया निराश।

Ananya Panday in Filmfare
Ananya Panday and Alia Bhatt in Filmfare  
मुख्य बातें
  • 65वें फिल्मफेयर 2020 की शुरुआत हो गई है, जो इस साल मुंबई नहीं बल्कि असम के गुवाहाटी में हो रहे हैं
  • यहां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पहुंचीं जिनमें से कुछ ने अपने स्टाइल से दिल जीता तो कुछ ने किया निराश
  • यहां अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर समेत तमाम एक्ट्रेसेस पहुंच गईं हैं

65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस भी यहां पहुंच गईं हैं और उनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

आलिया भट्ट: एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी अपने स्टाइल से निराश नहीं करती और एक बार फिर उन्होंने अपने स्टाइल से दिल जीत लिया। आलिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्ंस में पिंक और यलो कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं। इस लुक के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया और अपने बालों को खुला रखा। इस लुक में आलिया काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

 

अनन्या पांडे: एक्ट्रेस अनन्या पांडे यहां ब्लैक एंड येलो कलर के कपड़े पहने नजर आईं। अनन्या यहां ब्लैक कलर का स्टेटमेंट स्लीव्स वाला ब्रालेट टॉप और यलो कलर की लॉन्ग रफल्ड स्कर्ट पहने दिखीं। इसके साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग कर अपने बालों को वेवी लुक देते हुए खुला रखा। अपने इस लुक से अनन्या अपनी अगली फिल्म खाली पीली को प्रमोट कर रही हैं।

फिल्मफेयर से सामने आए वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि उनकी फिल्म खाली पीली इस साल जून में रिलीज होगी और उन्होंने इस समय पहनी हुई है 'काली पीली' ड्रेस। इस लुक में अनन्या काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। मालूम हो कि फिल्मफेयर में यह अनन्या का डेब्यू है। उन्होंने पिछले साल टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

वाणी कपूर: एक्ट्रेस वाणी कपूर यहां गोल्डन और सिल्वर वर्क की साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसे उन्होंने मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया। इसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को हल्का वेवी लुक देते हुए मिडल पार्टिंग के साथ खुला रखा। अपने इस लुक से वाणी से इंप्रेस किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes) on

 

भूमि पेडनेकर: भूमि पेडनेकर यहां पिंक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस थाई हाई स्लिट ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी और अपने हाफ बालों को बांधते हुए पीछे की तरफ रखा। इसके साथ उन्होंने डार्क आई मेकअप किया। भूमि का ये डीसेंट लुक अच्छा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

तापसी पन्नू: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक तापसी पन्नू भी 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचीं और इस दौरान वो मल्टीकलर गाउन पहने नजर आईं। इस वन शोल्डर गाउन के साथ तापसी ने बन बनाया और ब्लैक टैसल ईयररिंग्स पहने। इसके साथ उन्होंने विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल किया। इस लुक से तापसी ने निराश किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

 

राधिका आप्टे: एक्ट्रेस राधिका आप्टे यहां मल्टीकलर की लॉन्ग ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस विदाउट स्लीव्स ड्रेस के साथ राधिका ने मिडल पार्टिंग कर बन बनाया और लाइट मेकअप किया। इस लुक से राधिका ने निराश किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

बता दें कि पिछले छ दशक में यह पहली बार है जब फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मुंबई में नहीं बल्कि पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी में हो रहे हैं।

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर