Photo: फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का कवर पेज जारी, शाहरुख-सलमान नहीं इन स्टार्स को मिली जगह

बॉलीवुड
Updated Dec 30, 2019 | 23:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Filmfare magazine 2020: हाल ही में इसका फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का फर्स्ट कवर फोटो सामने आया है। खास बात है कि इस बार कवर पेज में शाहरुख-सलमान नहीं बल्कि ये स्टार्स नजर आ रहे हैं।

Glamour And Style Awards 2019
Glamour And Style Awards 2019 
मुख्य बातें
  • फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का पहला कवर फोटो जारी कर दिया गया।
  • इस बार कवर फोटो में इस बार सलमान, शाहरुख नहीं बल्कि इन स्टार्स को खास जगह मिली है।
  • फैंस इस कवर फोटो में दीपिका, रणवीर को मिस कर रहे हैं।

पिछले दिनों मुंबई में आयजित 6वें फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 काफी चर्चा में रहा था। इस अवॉर्ड्स शो में बॉलीवुड के स्टार्स नजर आए थे। वहीं हाल ही में फिल्मफेयर मैग्जीन 2020  का पहला कवर फोटो जारी कर दिया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस कवर फोटो में 6 वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 के विजेता नजर आ रहे हैं।

हाल ही में फिल्मफेयर के ट्विटर पर फर्स्ट कवर फोटो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए लिखा- पेश है फिल्मफेयर के शानदार विजेता। 2020 के हमारे पहले कवर पर 'ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019'। इस कवर फोटो में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आ रहे हैं।

खास बात है कि इस बार शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो इस बार दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ नहीं बल्कि आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।

 

 

 

वहीं सोशल मीडिया पर इस कवर फोटो को फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स इस कवर फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मिस कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ फैंस सारा अली खान को भी मिस कर रहे हैं।

 

 

 

 

बता दें कि 6वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड स्टार्स अपने ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर जमकर जलवा बिखेरते नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर