इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, लिस्ट में नहीं शाहरुख खान और आमिर खान

प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के ये 10 सेलेब्स इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं। हालांकि, लिस्ट में शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स का नाम नहीं है

Instagram of Bollywood Celebs
श्रद्धा कपूर, सलमान खान और अनुष्का शर्मा  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया के जरिए फैंस का साथ सीधे जुड़े रहते हैं। वह न सिर्फ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते हैं। ज्यादातर सेलेब्स इंस्टाग्राम का जमकर इस्तेमाल करते हैं। क्या आपको मालूम है कि इंस्टाग्राम पर कौन से सेलेब्स ज्यादा पॉपुलर हैं? अगर नहीं तो फिक्र न करें। आज हम आपको बॉलीवुड के 10 ऐसे सेलेब्स के बारे में बताना जा रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिलचप्स बात यह है कि शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स इस लिस्ट में नहीं हैं। शाहरुख के जहां सिर्फ 24 मिलियन यानी 2 करोड़ 40 लाख फॉलोर्स हैं वहीं आमिर के सिर्फ 35 लाख फॉलोअर्स हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे पॉपुलर सेलेब हैं। उनकी पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है। प्रियंका के 59.8 मिलियन (5 करोड़ 98 लाख) फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का जलवा भी कम नहीं हैं। उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉपुलेरिटी के मामले में कई नामी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। श्रद्धा के 57.6 मिलियन (5 करोड़ 76 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Shraddha Kapoor

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण ने नए साल के मौके  पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सभी पोस्ट डिलीट करने फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने काफी दिनों तक कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर नहीं की। हालांकि, अब वह फिर से एक्टिव हो गई हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.8 मिलियन यानी पांच करोड़ 28 लाख फॉलोअर्स हैं। 

आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल होती हैं। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आलिया के इस प्लेटफॉर्म पर 50.6 मिलियन (पांच करोड़ 6 लाख)  फॉलोअर्स हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा

हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हैं। हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कम नहीं आई है। अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 45.5 मिलियन (चार करोड़ 55 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

अक्षय कुमार

सुपरस्टार अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर मेल एक्टर हैं। अक्षय कई-कई दिन में पोस्ट करते हैं, लेकिन उसके बावजूद एक्टर की फैन फॉलोइंग दमदार बनी हुई है। अक्षय के 48 मिलियन यानी 4 करोड़ 80 लाख फॉलोअर्स। 

सलमान खान

सुपरस्टार खान तिकड़ी में से सिर्फ सलमान खान ही इस टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो सके हैं। सलमान की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर के 37.7 मिलियन (तीन करोड़ 77 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

रनवीर सिंह

नए कलाकारों में रनवीर सिंह का इंस्टाग्राम पर जबरदस्त जलवा है। वह अपने जुदा अंदाज के की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। उनके इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 34.5 मिलियन (तीन करोड़ 45 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

Varun Dhawan Upcoming Movies 2021-22 full list

वरुण धवन

रनवीर सिंह की तरह ही एक्टर वरुण धवन की भी दमदार फैन फॉलोइंग हैं। वह रणवीर से बस थोड़ा ही पीछे हैं। वरुण के इंस्टाग्राम पर 33.6 मिलियन यानी तीन करोड़ 36 लाख फॉलोअर्स हैं। 

शाहिद कपूर 

इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में एक्टर शाहिद कपूर 10वें नंबर पर हैं।  शाहिद के प्लेटफॉर्म पर 29.9 मिलियन (दो करोड़ 99 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर