फुकरे फिल्म के एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन, बने थे ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड

फुकरे फिल्म के एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने खुद इसकी जानकारी दी है। फिल्म में ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया है।

Olanokiotan Gbolabo Lucas
Olanokiotan Gbolabo Lucas 
मुख्य बातें
  • फुकरे फिल्म के एक्टर का निधन हो गया है।
  • एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था।
  • फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी दी है।

मुंबई. फिल्म फुकरे के एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। ओलानोकियोटन ने फिल्म में ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड बॉबी का किरदार निभाया था। एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने इसकी जानकारी दी है। 

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए फोटो शेयर की। फोटो के साथ फराहान ने लिखा, 'मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हो गया है।' 

फरहान अख्तर ने आगे लिखा, 'ओलानोकियोटन ने फुकरे फिल्म में बॉबी का किरदार निभाया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।'

वरुण शर्मा ने भी शेयर किया पोस्ट 
फुकरे फिल्म में चूचा का किरदार निभाने वाले एक्टर वरुण शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। वरुण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिवंगत एक्टर की फोटो शेयर की है।

फोटो के साथ वरुण ने लिखा, 'भारी मन से, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने एक महत्वपूर्ण आर्टिस्ट को खो दिया है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

साउथ की फिल्मों में किया काम 
फुकरे के अलावा  ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म फुकरे के जरिए मिली थी। पुलकित सम्राट ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

फुकरे फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का सीक्वल फुकरे 2 साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋचा चड्ढा, अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर